एक्सप्लोरर

सभी आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर किस्मत आजमाएगी बसपा, पूरी तैयारी से उतरेगी पार्टी

यूपी में विधानसभा उपचुनाव का दौर नजदीक आ रहा है. ये चुनाव मौजूदा सरकार के लिये जहां जनता का रुख तय करेंगे, वहीं, अन्य दलों के लिये अपने खोये हुये सियासी जनाधार पाने का मौका देंगे.

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है. बसपा सभी आठ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. चूंकि राज्य में बदले हुये माहौल में सियासी समीकरण काफी हद तक बदल चुके हैं. आपको बता दें कि बसपा उपचुनाव में कभी भी अपना उम्मीदवार नहीं उतारती है, लेकिन पिछले विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जो स्थिति हुई थी, उसके बाद से पार्टी लगातार अपना जनाधार बचाने में लगी है. जिसके चलते वह उपचुनाव में भाग ले रही है.

इन आठ सीटों पर होने हैं चुनाव

सियासत के लिहाज से यूपी का हर चुनाव अहम होता है. प्रदेश में जिन आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, इनमें नौगावां सादात (अमरोहा), बुलंदशहर, टुंडला (फिरोजाबाद), स्वार (रामपुर), बांगरमऊ (उन्नाव), घाटमपुर (कानपुर देहात), मल्हनी (जौनपुर) और देवरिया सदर सीट शामिल हैं. आपको बता दें कि इन आठ सीटों में छह बीजेपी और दो सपा के हिस्से में थी. हालांकि राज्य की भाजपा सरकार पर इन उपचुनाव के नतीजों पर फर्क नहीं पड़ने वाला है, लेकिन आने विधानसभा चुनाव के लिये इन उपचुनाव में जीत किसी भी दल के लिये मनोवैज्ञानिक बढ़त होगी. पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन बेहद खराब था.

ताकत आजमाएंगी पार्टियां

पार्टी इन चुनाव के जरिये अपनी सियासी ताकत का परीक्षण करना चाहती है इसके अलावा मतदाता का मूड भी भांपने का मौका मिलेगा. इसी वजह से बसपा ने उपचुनाव के मैदान में उतरने का एलान किया है. इन चुनावों में सपा, कांग्रेस भी मैदान में टक्कर देने के लिये तैयार हैं. पार्टी मुखिया अखिलेश याादव यूपी की हर घटना पर पैनी नजर रख रहे हैं. वहीं, कांग्रेस ने सभी आठों सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए एक कमेटी भी बुधवार को गठित की है.

रामपुर और जौनपुर की राह कठिन

कानपुर देहात की घाटमपुर विधानसभा सीट कमल रानी वरुण और अमरोहा की नौगांवा सादात सीट चेतन चौहन की मृत्यु के चलते खाली हो गई थी. दोनों ही योगी सरकार में मंत्री थे, यह नहीं कोरोना महामारी के चलते दोनों की मौत हो गई थी. भाजपा के लिये सबसे कठिन राह रामपुर की स्वार और जौनपुर की मल्हनी सीट के लिये रही है, ये दोनों ही सपा के कब्जे में थीं. रामपुर में आजम खान और जौनपुर में पारसनाथ यादव ने भाजपा उम्मीदवारों को यहां टिकने नहीं दिया है. पारसनाथ यादव के निधन की वजह से यह सीट खाली हुई है.

ये भी पढ़ें.

भारत-चीन सीमा विवाद: अखिलेश यादव बोले- जो गलती कांग्रेस ने की उसे बीजेपी को नहीं दोहराना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget