एक्सप्लोरर

'अखिलेश यादव सैफई का चश्मा लगाकर देख रहे हैं', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का सपा मुखिया पर तंज

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में घोषित जीएसटी संशोधन को 'क्रांतिकारी कदम' बताया और कहा कि 22 सितंबर तक संशोधित जीएसटी लागू कर दिया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं और कामकाज की समीक्षा की. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा. डिप्टी सीएम ने विपक्षी पार्टियों को परिवारवादी और दिशाहीन संगठन बताते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में है. यह डूबते हुए जहाज की तरह है. साल 2047 तक समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में, कांग्रेस केंद्र में और आरजेडी बिहार में सत्ता में नहीं आ पाएंगी. ये तीनों दल तनाव और अवसाद में हैं."

केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, "अखिलेश यादव सैफई का चश्मा लगाकर देख रहे हैं, इसलिए उन्हें प्रदेश में हो रहा विकास नहीं दिख रहा है. उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए, लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो आगरा आएं." उन्होंने आगे कहा कि ये सभी नेता 'मुंगेरीलाल के सपने' देख रहे हैं, लेकिन जनता जानती है कि इनका सत्ता में लौटना असंभव है.

डिप्टी सीएम ने हाल ही में घोषित जीएसटी संशोधन को 'क्रांतिकारी कदम' बताया और कहा कि 22 सितंबर तक संशोधित जीएसटी लागू कर दिया जाएगा, जिससे आम आदमी को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा, "यह महंगाई को नियंत्रित करने और जनता को राहत देने की दिशा में एक ठोस कदम है."

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण खराब हुई सड़कों के मुद्दे पर मौर्य ने कहा कि सर्वे का काम चल रहा है और जल्द ही सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुई क्षति की भरपाई भी समयबद्ध तरीके से की जाएगी.

एसआईआर को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होंने कहा, "जो लोग सत्ता से बाहर हैं, वही इसका विरोध कर रहे हैं. मेरा सीधा सवाल है कि क्या एक व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में बार-बार होना चाहिए? क्या मृतक या घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में रहने चाहिए?" उन्होंने कहा, "राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव के लिए सही कामों का विरोध करना फैशन बन गया है, लेकिन देश अब यह फैशन बर्दाश्त नहीं करेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget