एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, कहा दंगा कराने वालों के घर जाती हैं प्रियंका

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में होने वाले माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करने गया थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा, कहा कि अगर इतनी पीड़ा है तो उन्हों कोटा जाना चाहिये

प्रयागराज, एबीपी गंगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने एक बार फिर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी हमेशा नौटंकी ही करती हैं, उन्हें अगर पीड़ा और दर्द होता तो वे राजस्थान के कोटा शहर जातीं। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा है कि जहां पर बच्चे मर रहे हैं उन परिवारों के आंसू पोछने के बजाय दंगा-बलवा और सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के प्रति प्रियंका गांधी का प्रेम उमड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अराजकता और तोड़-फोड़ करने वाले लोगों के घरों पर सहानुभूति बटोरने जा रही हैं।

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और चिकित्सा की कमी के चलते सौ बच्चों की मौत हो गयी है। लेकिन प्रियंका गांधी वहां के दौरे पर नहीं जा रही हैं। उन्होंने कहा है कि कोटा में जिन परिवारों के बच्चों की मौत हुई है उनकी पीड़ा अधिक है इसलिए उनके आंसू पोछने के लिए प्रियंका गांधी को जाना चाहिए।

सपा आतंकियों का समर्थन करती है

पीएफआई पर बैन को लेकर हो रही सियासत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है कि उन्होंने हमेशा आतंकियों का समर्थन किया है। सपा सरकार आतंकियों के मुकदमे भी वापस लेने की तैयारी कर रही थी, लेकिन हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने से वह ऐसा नहीं कर सकी थी। सीएए को लेकर अभी भी हो रहे छिटपुट विरोध पर डिप्टी सीएम ने कहा है कि अब ये कानून बन चुका है। उन्होंने कहा है कि देश के किसी भी हिन्दू और मुसलमान पर यह कानून लागू नहीं होता है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल निहित स्वार्थ में लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएए अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बंग्लादेश के प्रताड़ित होकर भारत में रह रहे हिन्दुओं के लिए है। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर लोगों को गुमराह करने का विपक्षियों का अभियान भी पूरी तरह से फेल हो गया है। वहीं आईआईटी कानपुर के छात्रों द्वारा सीएए के विरोध में पाकिस्तानी शायह फै़ज अहमद फै़ज की गजल गाये जाने को लेकर मचे कोहराम पर कहा है कि इस मामले में जांच हो रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि इसके पीछे लोगों की क्या मंशी थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या संगम में माघ मेले का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget