एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य की जुबानी जंग में चाचा शिवपाल की एंट्री, इस मुद्दे पर आपस में भिड़े नेता

Badaun News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बदायूं वाले वायरल वीडियो से समाजवादी पार्टी और डिप्टी सीएम के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. अब इसमें शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया आई है.

UP News: उत्तर प्रदेश में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच एक वायरल वीडियो को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. तब केशव प्रसाद मौर्य बदायूं के दौरे पर थे तो किसी ने उनसे बदायूं में बस स्टैंड की मांग रख दी. इसपर डिप्टी सीएम ने उस व्यक्ति से हवाई अड्डा बनवाने का वादा कर दिया.

तब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'भाजपाई ‘बस अड्डा’ तो दे नहीं पा रहे और वादा ‘हवाई अड्डे’ का कर रहे हैं… सच तो ये है कि आम जनता को नहीं बल्कि भाजपा नेताओं को एक ‘हवा-हवाई अड्डे’ की ज़रूरत है जहाँ से वो अपने झूठ की उड़ानें भर सकें. जनता का मज़ाक़ उड़ाना निंदनीय है, बदायूँ की जनता इसका जवाब अगले चुनाव में भाजपा को हराकर देगी.'

UP Politics: अखिलेश यादव को इस मुद्दे पर मिला जयंत चौधरी का साथ, सीएम योगी को पत्र लिखा रखी ये मांग

डिप्टी सीएम को मिला जवाब
इसपर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए जवाब दिया था, 'जिस दिन से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में डाक्टर मोहन सिंह यादव जी ने शपथ लिया है. सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी का PDA (परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी) के सदस्य बहुत उखड़े उखड़े हैं. सैफई हवाई अड्डा बन सकता है तो बंदायू में क्यों नहीं.'

अब शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव का समर्थन करते हुए केशव प्रसाद मौर्य पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, 'हम समाजवादी लोग तो चाहते हैं कि आप उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में हवाई अड्डा बनवा दें, लेकिन इसके पहले आप कौशांबी में एक हवाई पट्टी भी बना दें, अगर आपकी सरकार में सुनी जा रही है तो? वैसे भी पूरे प्रदेश में सड़क पर चलते हुए ' हवाई ' सफर का अहसास तो हो ही रहा है सरकार.'

बता दें कि अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी जंग हमेशा से चलती रही है. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ हमेशा जुबानी हमले बोलते रहे हैं. अब एक बार फिर ऐसा ही नजर आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget