एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बड़ा बयान, यूपी में खुलेंगे आस्ट्रेलिया के छह विश्वविद्यालय के कैंपस

उत्तर प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि, आस्ट्रेलिया के साथ हमारा अनुबंध हो चुका है.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्व विद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में आये उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि, आस्ट्रेलिया के साथ अनुबंध हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया के 6 विश्व विद्यालयों के कैंपस उत्तर प्रदेश के विश्व विद्यालयों में भी खुलेंगे.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में हम प्रयास कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के साथ अनुबंध भी हो चुका है. वहां के छह सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों के कैंपस यहां खुलने वाले हैं. इनमें से कई उत्तर प्रदेश में भी खुलेंगे. इसके अलावा दूसरे देशों के भी अच्छे संस्थानों के केन्द्र यहां खुलने पर सहमति बन चुकी है.

चन्द्रशेखर विवि के लिये 93 करोड़ रुपये दिये

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, कई निजी विश्वविद्यालय प्रदेश में प्रारम्भ किए जा रहे हैं. इनमें से छह तो जल्द ही शुरू हो जाएंगे. दूरस्थ क्षेत्रों में ई-लर्निंग का प्रयास भी तेजी से चल रहा है. विश्वविद्यालयों में शोध कार्यों को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगारपरक शिक्षा पर सरकार का जोर है. उन्होंने कहा कि, उच्च शिक्षा की खामियों को दूर किया है. 79 नए राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना हो रही है. स्ववित्त पोषित आधार पर इनका संचालन संबंधित क्षेत्र के विश्वविद्यालयों के अधीन होगा. दिनेश शर्मा ने कहा कि, वर्तमान सरकार ने जननायक चन्द्रशेखर विवि को 93 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. इनमें से 15 करोड़ जारी भी हो चुके हैं.

अपनी हल कापी भी देख सकेंगे परीक्षार्थी

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा में परीक्षार्थी बैठता है तो बाद में वह अपनी कापी देख सके, ऐसी व्यवस्था कराने का प्रयत्न किया जा रहा है. इससे मूल्यांकन में स्पष्ट पारदर्शिता दिख सकेगी.

उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, ऑनलाइन टीचिंग, ऑनलाइन अंक पत्र, ऑनलाइन सत्यापन की व्यवस्था को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत जोड़ा है. नवाचार व प्रोत्साहन की नीति, कालेजों को स्वायत्तता प्रदान करने के साथ यहां के मेधावी छात्रों को विदेश नहीं जाना पड़े, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के बेहतर यूनिवर्सिटी की शाखा यूपी में भी खुल सके, ऐसी पहल की जा रही है. चंद्रशेखर विश्वविद्यालय सुविख्यात प्रांगड़ के रूप में जाना जाए.

ये भी पढ़ें.

बेटी को प्रधान बनाने के लिये गांव वालों ने लिया बड़ा फैसला, निर्विरोध चुनी जाएगी ये बेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget