एक्सप्लोरर

UP Politics: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा चीफ अखिलेश यादव पर तंज, कहा- वे नमाजवादी बनकर...

डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इन्हें पास से देख और समझ रही है. यह वही लोग हैं जिन लोगों ने अपनी सत्ता के दौरान निहत्थे कार सेवकों-राम भक्तों पर गोलीचलाई थी.

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा सपा लगातार संविधान विरोधी कृत्य करती रहती है. उनका संविधान से कुछ भी लेना-देना नहीं है. भारत के संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल नहीं होगा. हमेशा वह नमाजवादी बन करके भी जनता के सामने और उन्हीं के समर्थन में काम करते रहे हैं. 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार 23 जुलाई को गोरखपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और तंज करते हुए उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. 

निहत्थे कारसेवकों-रामभक्तों पर गोली चलाई, मां सरयू को खून से रंगा- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इन्हें पास से देख और समझ रही है. यह वही लोग हैं जिन लोगों ने अपनी सत्ता के दौरान निहत्थे कार सेवकों-राम भक्तों पर गोलीचलाई थी. अयोध्या धाम की मां सरयू नदी को खून से रंगने का काम किया था और यह वही लोग हैं, जो भारत की सनातन संस्कृति को क्षति पहुंचाने का कार्य करते रहते हैं. 

जो राम कृष्ण का नहीं हुआ वो यदुवंशी कैसे हो सकता है- डिप्टी सीएम
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी. इनकी सत्ता में वापसी असंभव है, चाहे यह कितनी भी तुष्टिकरण की नीति अपना लें. हमने पहले भी कहा था, जो भगवान राम का नहीं हुआ...वह कृष्ण का कैसे हो सकता है. जो कृष्ण का नहीं हो सकता...वह यदुवंशी कैसे हो सकता है. ये वोट के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. इनका भारत की संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से कोई लेना-देना नहीं है. यह वोट की खातिर कुछ भी करने को तैयार हैं. यह कोई नई बात नहीं है. 

डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी का संचालन भी ऐसी जगह से लगातार होता आ रहा है. यह तुष्टिकरण की राजनीति के लिए लगातार ऐसा करते रहते हैं. जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास के आधार पर जन-जन को जोड़कर चलती है. सपा के नेता अक्सर संविधान विरोधी कृत्य करते रहते हैं.

गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के हर जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना- डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य दोनों विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद की बिंदुवार समीक्षा बैठक कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जिले में सभी मरीजों को उच्च कोटि की सुविधा स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सारे इंतजाम किए गए हैं. शल्य चिकित्सा से लेकर प्राथमिक चिकित्सा तक जो भी जरूरत है, उन्हें पूरा किया जा रहा है. गोरखपुर जनपद को चिकित्सा के क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है. गोरखपुर जनपद हमारी प्राथमिकता में है. हर स्थिति में सभी मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा और इलाज उपलब्ध करना हमारा लक्ष्य है. जो भी पद खाली है, उन्हें वॉकिन इंटरव्यू के माध्यम से भरने के लिए तत्काल निर्देश दिए गए हैं. शासन द्वारा तत्काल इसकी स्वीकृति दी जाएगी. एडिशनल डायरेक्टर और सीएमओ सूची बनाकर शासन को पत्र लिखेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget