एक्सप्लोरर

Deoria Murder: 'मेरे भाई का जन्मदिन था, उसने कहा...', देवरिया हत्याकांड में जिंदा बचे देवेश ने सुनाई दिल दहलाने वाली कहानी

UP News: देवरिया में सत्यप्रकाश दुबे के परिवार के लोगों की हत्या से सब सन्न रह गए हैं. सत्यप्रकाश के बड़े बेटे ने बताया कि उस दिन असल में हुआ क्या था.

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह की हत्या के बाद से कोहराम मचा हुआ है. इस घटना में किस तरह से सत्यप्रकाश दुबे के पूरे परिवार को कुछ मिनटों में ही खत्म कर दिया गया, ये सुनकर हर किसी का दिल बैठ जाता है. चारों तरफ चीख पुकार और बिखरा हुआ खून यहां के लोगों के जहन से निकलना आसान नहीं है. इस हत्याकांड पर अब सत्यप्रकाश दुबे के जिंदा बचे बड़े बेटे का बयान सामने आया है. उसने जो बताया उसे सुनकर किसी का भी दिल रो उठेगा.

दो अक्टूबर को जिस दिन सत्यप्रकाश दुबे के घर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार ने हमला किया उस वक्त देवेश घर पर मौजूद नहीं था, वो बलिया में भागवत कथा करने गया था. दो अक्टूबर को ही सत्यप्रकाश के 15 साल के बेटे गांधी का जन्मदिन था. 

"मेरे भाई का जन्मदिन था"

देवेश ने कहा कि, "मेरे भाई का जन्मदिन था. हमें पता नहीं था कि ये लोग अचानक कांड करेंगे. आज जन्मदिन था, उसने कहा कि भैया मेरे पास कुछ नहीं है, तो मैंने कहा कि ठीक है आज मैं कथा करने जा रहा हूं, जो भी मिलेगा तो तुम्हारे लिए लाऊंगा."

"गुंडों ने पूरे घर को घेर लिया"

देवेश ने आगे कहा कि "सोमवार सुबह हमें फोन आया कि भैया घर को इन लोगों के गुंडों ने घेर लिया है और मारने की धमकी दे रहे हैं." ये कहते ही देवेश भावुक हो उठा. उसने कहा कि हम चाहते हैं कि उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए. सरकार से मांग है कि पूरे उनके खानदान वालों को सख्त से सख्त मिले. हमारा तो परिवार चला गया, लेकिन उनका परिवार नहीं बचना चाहिए. सरकार से निवेदन है कि उनके पूरे खानदान को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. ताकि जीवन में किसी के परिवार को आंख उठा के न देख सके. 

ED Raids: 'छापे हारती हुई बीजेपी की निशानी', निजी वेब पोर्टल के ठिकानों पर रेड के बाद अखिलेश यादव का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में पुलिस की बर्बरता! युवक को बाल पकड़कर घसीटा; लात-घूंसों से पीटा
हापुड़ में पुलिस की बर्बरता! युवक को बाल पकड़कर घसीटा; लात-घूंसों से पीटा
नैनीताल बना किंग कोबरा का सुरक्षित आशियाना, पश्चिमी घाट वालों से अलग पहचान
नैनीताल बना किंग कोबरा का सुरक्षित आशियाना, पश्चिमी घाट वालों से अलग पहचान
फतेहपुर: मूर्ति विसर्जन में छेड़खानी के बाद बवाल, दो गांवों में तनाव; 18 पर केस दर्ज
फतेहपुर: मूर्ति विसर्जन में छेड़खानी के बाद बवाल, दो गांवों में तनाव; 18 पर केस दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सेलाकुई में 20.55 करोड़ की पांच चिकित्सा योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री धामी ने सेलाकुई में 20.55 करोड़ की पांच चिकित्सा योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget