एक्सप्लोरर

Deoria Murder Case: फतेहपुर में प्रेम यादव की जमीन नापने पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने किया विरोध, धारा 144 लागू

UP News: देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर छह लोगों की हत्या की गई थी. इस मामले में मृतक प्रेम चंद यादव के घर पर बेदखली का नोटिस चस्पा किया गया था.

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीन विवाद में हुई छह लोगों की हत्या के आठवें दिन सोमवार (9 अक्टूबर) को राजस्व टीम ने ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश की जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया. हालांकि, पुलिस ने ग्रामीणों को मौके से हटा दिया. इस बीच रुद्रपुर के फतेहपुर ग्राम सभा सीमा क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से सोमवार से अगले एक माह तक के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है.

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, फतेहपुर गांव में सोमवार को ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग की टीम पहुंची थी और जब टीम दिवंगत पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की जमीन की पैमाइश के लिए पहुंची तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे और नारेबाजी की. मौके पर पहुंचे रुद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशुमान श्रीवास्तव ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. बाद में पुलिस ने दबाव बनाकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया. 

देवरिया में जमीन की पैमाइश का विरोध

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश सोनकर भी मौके पर पहुंच गये. मौके पर मौजूद मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) रजनीश राय ने बताया कि राजस्व टीम सिर्फ देवरिया जिले के फतेहपुर गांव के अभयपुर टोले में ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश कर रही है. उन्‍होंने बताया कि तीन तहसीलदारों ने भी मौके का निरीक्षण किया और रिपोर्ट के बाद नियमों का पालन करते हुए कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अनिल ने बताया कि कहीं किसी प्रकार का हंगामा नहीं हुआ है और किसी तरह की नारेबाजी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि सब जगह शांति है. 

सपा ने लगाए ये आरोप

वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला अध्यक्ष व्यास यादव ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग द्वारा विधि सम्मत तरीके से पैमाइश नहीं की जा रही है. सपा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद साहनी ने भी कहा कि वर्तमान सरकार जनता विरोधी हो गई है और नियमों का उल्लंघन करते हुए जबरन एक पक्षीय व अवैधानिक काम कर रही है. 

धारा 144 की गई लागू

इस बीच, देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम सभा की सीमा अंतर्गत तत्काल प्रभाव से धारा 144 (शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एक स्थान पर पांच या पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध) अगले एक माह तक के लिए लागू कर दी गई है. एक सरकारी बयान में सोमवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट गौरव श्रीवास्तव के हवाले से कहा गया कि दो अक्टूबर को ग्राम-फतेहपुर में घटित घटना को देखते हुए विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों व जनसमूहों द्वारा गांव के क्षेत्र में उपस्थित होकर विभिन्न प्रकार के धरना-प्रदर्शन, जुलूस आदि कार्यक्रम किये जाने के कारण कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो रही है.

ऐसे में ग्राम पंचायत फतेहपुर की सीमा में नौ अक्टूबर से आठ नवंबर 2023 तक धारा-144 लागू की जा रही है. पुलिस ने बताया कि फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव की दो अक्टूबर को उनके प्रतिद्वंद्वी सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने के बाद यादव के समर्थकों के हमले में दुबे, उनकी पत्नी और तीन बच्चों सहित उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: 'मिशन 80' के लिए बीजेपी ने बनाई रणनीति, बड़ी सीटों पर फिल्म स्टार और दिग्गज लड़ सकते हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम अंग्रेजों से लड़ रहे थे, तो कुछ लोग...', महिला आरक्षण बिल पास ने होने पर भड़के संजय निषाद
'हम अंग्रेजों से लड़ रहे थे, तो कुछ लोग...', महिला आरक्षण बिल पास ने होने पर भड़के संजय निषाद
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
Basti News: सलाखों के पीछे भेजे गए बच्चे को तंदूर में झोंकने वाले जल्लाद, रसगुल्ला मांगने पर था फेंका
सलाखों के पीछे भेजे गए बच्चे को तंदूर में झोंकने वाले जल्लाद, रसगुल्ला मांगने पर था फेंका
नोएडा में मजदूरों के आंदोलन के बाद एक्शन में श्रम विभाग, 20 कंपनियों के ठेकेदारों को भेजा नोटिस
नोएडा में मजदूरों के आंदोलन के बाद एक्शन में श्रम विभाग, 20 कंपनियों के ठेकेदारों को भेजा नोटिस

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hormuz Crisis: 'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
दिल्ली: CR पार्क डबल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में की बाप-बेटे की हत्या
दिल्ली: CR पार्क डबल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में की बाप-बेटे की हत्या
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
Iran-US War: तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
सिर्फ 15 हजार की लागत और 1 लाख की कमाई, टमाटर की खेती ने कर दिया कमाल
सिर्फ 15 हजार की लागत और 1 लाख की कमाई, टमाटर की खेती ने कर दिया कमाल
Territorial Army Recruitment 2026: 161 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
161 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
Embed widget