एक्सप्लोरर

एटाः डेंगू के डंक ने मचाया मौत का तांडव, भय में पलायन कर गए कई गांववाले, लगाए ये आरोप

उत्तर प्रदेश के एटा में डेंगू के डंक ने लोगों में खौफ पैदा कर रखा है. डेंगू के डर से कई लोग तो गांव छोड़ गए हैं.

एटा। एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से पीड़ित है तो वहीं जनपद में डेंगू के डंक ने लोगों को शिकार बना रखा है. यहां डेंगू के डंक ने मौत का ऐसा तांडव मचाया है कि एटा के कसेटी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. डेंगू की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गांववालों के मुताबिक पिछले 7 दिनों में करीब 16 लोगों की जान चली गई है. वहीं, सैंकड़ों लोग अब भी बीमारी की चपेट में हैं. ये लोग आगरा, अलीगढ़, इटावा, दिल्ली जैसे महानगरों के बड़े हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे हैं.

अनेकों परिवार डेंगू और मलेरिया के भय की वजह से गांव से पलायन कर गए हैं. आरोप है कि जिला अस्पताल और प्रशासन गांववालों को समुचित इलाज मुहैया नहीं करा पा रहा है. जिसे लेकर गांव के लोगों में आक्रोश भी है.

ग्रामीणों ने लगाए आरोप ग्रामीणों का कहना है कि इस भयावहता में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कोई कैंप नहीं किया. विभाग ने सिर्फ दवा के नाम पर कुछ गोलियां बांटकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है. जिला प्रशासन की इस बेरुखी से आहट ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि सरकार उनकी जान बचाए.

मलेरिया अधिकारी के दावे उधर, स्वास्थ्य विभाग एटा के मलेरिया अधिकारी शशांक सिंह का कहना है कि गांव मे डेंगू की बीमारी फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इस गांव का दौरा कर रही है. उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के टेस्ट भी किए जा रहे हैं और दवाएं भी बांटी जा रही है. उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 दिनों से टीम गांव जा रही है. डेंगू, मलेरिया के लिए लोगों की की जांच भी हो रही हैं. जो लोग डेंगू से पीड़िता पाए जा रहे हैं उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

मलेरिया अधिकारी शशांक सिंह ने लोगों से कूलर के पानी और फ्रिज के क्रेट के पानी को बदलते रहने की अपील की है. साथ ही उन्होंने पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई रखने की लोगों से अपील भी की है.

निजी अस्पतालों की ओर रुख उल्लेखनीय है कि लोग डेंगू से घबराकर निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वह लगातार जिम्मेदारी निभा रहा है. गांव के एक-दो घर में तो हालात इतने भयावह हैं कि घर के दो-दो सदस्यों की डेंगू से मौत हो चुकी है. एक और गांव में डेंगू लोगों की जान ले रहा है तो वहीं प्रशासन की बेरुखी से ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ा रही हैं. यदि जिला प्रशासन ने डेंगू की रोकथाम के युद्ध स्तर पर प्रयास न किये तो स्थिति बहुत ही भयनक हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः रामपुर प्रशासन की अनोखी पहल, मिशन शक्ति के तहत बेटियों को सौंपी जिले की कमान

ग्रेटर नोएडाः दो हफ्ते बीतने के बाद नहीं पकड़ा गया तेंदुआ, 3 दिनों से चहल-कदमी करता हुआ कैमरे में कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget