एक्सप्लोरर

Delhi News: आम आदमी पार्टी के एक और विधायक अजय दत्त को कॉल पर मिली धमकी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी ने कहा कि विधायक संजीव झा को फोन पर जान से मारने की धमकी के बाद एक अन्य विधायक अजय दत्त को भी इसी प्रकार की कॉल आई है.

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कहा कि बुराड़ी से उसके विधायक संजीव झा को फोन पर जान से मारने की धमकी और जबरन वसूली वाली कॉल आने के बाद एक अन्य विधायक अजय दत्त को भी इसी प्रकार की कॉल आई है. पार्टी ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है.

क्या है पूरा मामला?
दोनों विधायकों के साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था “पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.” उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हस्तक्षेप करना चाहिए. राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि दत्त और झा को एक ही व्यक्ति ने कॉल किया था.

सिंह ने कहा, “हमारे विधायक संजीव झा को 20 जून को धमकी भरी कॉल आई थी जिसके बाद हमने 21 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई और मामला दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया था. इसके बाद भी झा को उगाही के लिए अब तक 24 बार कॉल आ चुकी है. अब विधायक अजय दत्त को उगाही और जान से मारने की धमकी भरी कॉल आई है. माफिया की हिम्मत तो देखिये.”

विधायक अजय दत्त को आई धमकी भरी कॉल
संजय सिंह ने कहा, “दिल्ली की यह हालत है. राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.”प्रेसवार्ता में सिंह ने, झा को 20 जून को आई कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई जिसमें कॉल करने वाला व्यक्ति विधायक से 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है.

कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को विक्की कोबरा और गैंगस्टर नीरज बवाना का साथी बताया और कहा कि अगर झा पैसे नहीं देते हैं तो उनकी और उनके परिवार की हत्या कर दी जाएगी. प्रेस वार्ता में दत्त ने कहा कि उन्हें 22 जून को कॉल आई थी.बवाना इस समय दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है.

आंबेडकर नगर के विधायक ने कहा, “व्हाट्सऐप पर कॉल करने वाले ने मुझसे कहा कि मैं ‘प्रोटेक्शन मनी’ के तौर पर पांच लाख रुपये दूं वरना वह मुझे गोली मार देगा. बाद में उसने मुझे वीडियो भेजा जिसमें दिखाया गया था कि मुझे मारने के लिए पिस्तौल में गोली कैसे डाली जाएगी.

ये भी पढ़ें:-

हम राजनीति करने नहीं आए, एक मौका देकर देखें', हिमाचल में बोले दिल्ली के CM केजरीवाल

Delhi Government Scheme: अब खेलों में भी मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री, दिल्ली सरकार की नई योजना के बारे में यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget