एक्सप्लोरर

कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी की हार पर दानिश अली की प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा को चाहिए कि...

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी की हार पर अमरोहा से पूर्व सांसद दानिश अली ने प्रतिक्रिया दी है.

Ramesh Bidhuri News: दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना में कालकाजी सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी, आम आदमी पार्टी की नेता और सीएम आतिशी से हार गए. उनकी हार पर अमरोहा से लोकसभा के पूर्व सांसद दानिश अली ने प्रतिक्रिया दी है. 

सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा कि जनता का न्याय : कालकाजी विधान सभा से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी की हार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनता गाली गलौज व धार्मिक विभाजन की निम्न राजनीति करने वालों का हमेशा साथ नही देती. न्याय विकास व सेवा ही राजनीतिज्ञ की पहचान होते हैं. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को यह समझना चाहिए.

उधर, दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है. भाजपा दिल्ली की 70 में से 48 सीट पर निर्णायक बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीट पर सिमटने के कगार पर है. एक बार फिर कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपना खाता खोलती नहीं दिख रही है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को करीब 47 प्रतिशत और आप को 43 प्रतिशत वोट मिले हैं. आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं.

भाजपा के खिलाफ ‘आप’ की लड़ाई जारी रहेगी: आतिशी
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के जनादेश को स्वीकार करते हुए चुनाव परिणामों को एक ‘‘झटके’’ की तरह बताया, लेकिन भाजपा के खिलाफ पार्टी का संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया. भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘आप’ को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की है और वह 26 वर्षों से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने के लिए तैयार है.

आतिशी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सबसे पहले मैं दिल्ली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं, जो मजबूती से डटे रहे. हम जनादेश को स्वीकार करते हैं. भाजपा की ‘तानाशाही’ और ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ जंग जारी रहेगी. चुनाव परिणाम एक झटके की तरह है, लेकिन दिल्ली और देश की जनता के लिए आम आदमी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी.’’ अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए ‘आप’ नेता ने कहा, ‘‘मैं उन लोगों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया. 

Milkipur ByPoll Results: मिल्कीपुर में सपा की हार के पांच बड़ी वजहें ये! अखिलेश यादव से यहां हो गई गलती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget