एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का आरोप- तानाशाही वाला है सरकार का रवैया, किसी मुद्दे पर नहीं करती चर्चा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार का रवैया तानाशाही वाला है क्योंकि जब उन्होंने कानून बनाए तब किसी से बात नहीं की और जब कानून वापस लिए तब भी कोई चर्चा नहीं की.

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विपक्ष के 12 सदस्यों को निलंबित करने का मुद्दा दोनों सदनों में गरमाया हुआ नजर आया. वहीं शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष की बैठक को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान कहा कि जिस तरह से सरकार का रुख है वो रवैया तानाशाही वाला है क्योंकि जब सरकार ये बिल लेकर आई थी तब भी उन्होंने किसी से चर्चा नहीं की और अब जब तीनों कृषि कानून वापस ले लिया तब भी चर्चा नहीं की. आखिर सरकार चर्चा से डर क्यों रही है. साथ ही विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन को लेकर कहा कि बिना सांसदों पा पक्ष जाने उनपर कार्रवाई गलत है.

ये सरकार देश बेच रही है- प्रमोद तिवारी

एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार रेल बेच रही है, भेल बेच रही है और स्थिति ये हो गई कि अब धीरे-धीरे देश बेच रही है. ये सरकार कुछ पूंजीपतियों की तिजोरी भरने में लगी हुई है. इसीलिए सरकार चर्चा से घबरा रही है लेकिन कांग्रेस देश की एक जिम्मेदार पार्टी है वो संविधान और संवैधानिक दायित्व को पूरा करने की कोशिश करती है. इसलिए सभी विपक्षों के साथ मिलकर सदन में चर्चा चाहती है. लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही है.

विपक्ष का काम जनता की आवाज उठाना है

उन्होंने आगे कहा कि देश के तीन इतने बड़े कानून को जब सरकार लाई तब भी उसने बिना चर्चा के कानून पास कराया और आज जब उन कानूनों को वापस ले रही है तब भी बिना चर्चा कराए उन्हें वापस ले लिया जो कहीं ना कहीं संवैधानिक नहीं है. इसीलिए कांग्रेस ने कल भी इसका पुरजोर विरोध किया था और आज भी करेगी क्योंकि सदन में विपक्ष का यही काम है कि वो जनता की आवाज को उठाए. उस पर सरकार से जवाब मांगे और सरकार का दायित्व होता है विपक्ष के सवालों का जवाब दें.

सरकार चर्चा से भाग रही है – प्रमोद तिवारी

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा एमएसपी पर सरकार को कानून बनाना ही होगा क्योंकि ये देश के किसानों के हित का मामला है. वहीं आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ गई है. महंगाई की मार से आम जनता परेशान है और इन मुद्दों पर कांग्रेस सदन में चर्चा चाहती है. लेकिन सरकार इस चर्चा से भाग रही है. लेकिन हम अपने दायित्व को पूरा करते हुए सदन में चर्चा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

सरकार का रवैया तानाशाही वाला है – प्रमोद तिवारी

प्रमोद तिवारी ने आखिर में कहा कि मैं 40 साल तक किसी न किसी सदन का सदस्य रहा लेकिन जिस तरह से आज सरकार रुख अख्तियार किए हुए हैं ऐसा रुक हमने पहले नहीं देखा लेकिन कांग्रेस पहले भी देश की जनता के लिए आवाज उठाती रही है और आज भी आवाज उठाएगी और आने वाले समय में भी आवाज उठाती रहेगी.

ये भी पढ़ें-

Delhi News: दिल्ली सरकार ने कोर्ट में किया घर-घर राशन योजना का बचाव, जानिए केंद्र सरकार की तरफ से क्या कहा गया

Jharkhand के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- ओमिक्रोन वेरिएंट ज्यादा खतरनाक, राजनीति करने से बचे केंद्र सरकार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget