एक्सप्लोरर

Jharkhand के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- ओमिक्रोन वेरिएंट ज्यादा खतरनाक, राजनीति करने से बचे केंद्र सरकार

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना के नए वेरिएंट के खतरों को देखते हुए कहा है कि भारत सरकार को राजनीति करने से बचना चाहिए. स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए.

Coronavirus in Jharkhand: कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट 'ओमिक्रोन' (Omicron) ने झारखंड सरकार (Jharkhand Government) की चिंता भी बढ़ा दी है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए है. मंत्री ने कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है. ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट के खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाए हैं. एयरपोर्ट (Airport) और रेलवे स्टेशनों (Railway Station) पर यात्रियों की जांच के लिए निगरानी टीमों की तैनाती की गई है साथ ही पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. 

ओमिक्रोन वेरिएंट ज्यादा खतरनाक 
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि ओमिक्रोन वेरिएंट पहले के चारों वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक है. भारत सरकार को इस समय राजनीति करने से बचते हुए किस प्रकार से अंतरराष्ट्रीय विमानों को रोका जाए, स्वास्थ्य सुविधाएं किस प्रकार बढ़ाई जाएं इसपर ध्यान देना चाहिए.

पीएम मोदी से की थी ये मांग 
हाल ही में मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया था कि स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि ट्रेनों और घरेलू उड़ानों से सफर करने वाले यात्रियों की जांच के लिए विशेष तैयारी की जाए. उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार जल्द ही बड़े पैमाने पर कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा करेगी. स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) से कोरोना के नए वेरिएंट के देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाने की मांग भी की थी. बन्ना गुप्ता ने कहा था कि इस बार कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को देश में आने से रोकना होगा. खासकर जिन देशों में नया वेरिएंट पाया गया है, उन देशों से उड़ान पर रोक लगनी चाहिए. 

दूसरी लहर ने मचाई थी तबाही 
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर का भयावह दृश्य हम सभी ने देखा है. दूसरी लहर में डेल्टा समेत 4 वेरिएंट ने तबाही मचाई थी. ऐसे में इस नई लहर को समय से पहले रोका जाए. कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से निबटने के लिए अभी से ही रणनीति बनानी चाहिए. पूरे देश में समन्वय स्थापित करते हुए इसके लिए अभी से ही तैयारी की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus Omicron Variant: झारखंड में अलर्ट, इन देशों से आने वालों पर रखी जा रही है विषेश नजर

Jharkhand Weather: जानें- किस वजह से इस बार झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, बारिश बनेगी मुसीबत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget