एक्सप्लोरर

देहरादून के विक्रम शर्मा हत्याकांड में कार्रवाई तेज, 6 फरार आरोपियों के खिलाफ NBW जारी

Dehradun News In Hindi: विक्रम शर्मा हत्याकांड के फरार 6 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में दबिश दे रही है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • आरोपियों की मदद करने वाले दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

देहरादून के पॉश इलाके राजपुर रोड पर हुए सनसनीखेज विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने अब अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. इस मामले में फरार चल रहे तीन शूटरों और साजिश में शामिल उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने अदालत से गैर-जमानती वारंट (NBW) हासिल कर लिया है. पुलिस की टीमें अब इन बदमाशों की गर्दन तक पहुँचने के लिए तीन राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं.

इस मामले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस कप्तान के निर्देश पर 15 अनुभवी पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई है. यह टीम फिलहाल झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में इन बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

इन आरोपियों के खिलाफ NBW जारी

जानकारी के मुताबिक, जिन आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी हुए हैं, उनके नाम आशुतोष, विशाल और आकाश बताये गए हैं, जबकि इस वारदात में साजिशकर्ता व मददगार अंकित वर्मा, जितेंद्र कुमार और सारिका एंटरप्राइजेज (जमशेदपुर) का प्रोपराइटर यशराज बताये गए हैँ .

जेल की सलाखों के पीछे बुना गया था 'डेथ वारंट'

पुलिस की अब तक की तफ्तीश में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि विक्रम शर्मा की हत्या की पटकथा करीब छह महीने पहले जमशेदपुर (झारखंड) जेल के भीतर ही लिख दी गई थी. जेल में बंद कुछ सफेदपोशों और गैंगस्टरों ने मिलकर इस पूरी वारदात की प्लानिंग की थी.

शूटरों को देहरादून भेजने से लेकर उनके ठहरने, रेकी करने, वाहन उपलब्ध कराने और फिर हत्या के बाद सुरक्षित निकालने के लिए एक मजबूत स्थानीय नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था. इस नेटवर्क ने शूटरों को न केवल लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया, बल्कि मोटी रकम (पेमेंट) का भी इंतजाम किया.

लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले दो पहले ही सलाखों के पीछे

डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस इस मामले में पहले ही दो महत्वपूर्ण कड़ियों को जोड़ चुकी है. शूटरों को ठिकाना और मदद मुहैया कराने वाले अक्षत ठाकुर और राजकुमार (दोनों निवासी जमशेदपुर) को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अब बारी मुख्य शूटरों और मास्टरमाइंड की है.

क्या था पूरा मामला?

झारखंड का कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा, जिस पर हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमले जैसे दर्जनों मुकदमे दर्ज थे, पिछले कुछ समय से देहरादून में रह रहा था. 8 साल पहले उसे जमशेदपुर पुलिस ने यहीं से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह जमानत पर बाहर आया था.

13 फरवरी की वो खूनी दोपहर

बीती 13 फरवरी को जब विक्रम शर्मा राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में अपनी जिम से वर्कआउट कर बाहर निकला, तभी घात लगाकर बैठे शूटरों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरा शहर दहल गया था. पुलिस शुरू से ही इसे दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई यानी 'गैंगवार' मानकर चल रही थी.

आलोक सेमवाल उत्तराखंड के देहरादून की खबरों पर नजर रखते हैं. एबीपी लाइव के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन BA hons मास कम्यूनिकेशन HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय से पूरी की हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
पति से विवाद के बीच मंत्री रेखा आर्य की मुश्किल बढ़ी, बरेली के फार्म हाउस पर उठे सवाल
पति से विवाद के बीच मंत्री रेखा आर्य की मुश्किल बढ़ी, बरेली के फार्म हाउस पर उठे सवाल

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget