एक्सप्लोरर

UKSSSC Paper Leak Case में मास्टरमाइंड का राइट हैंड गिरफ्तार, जल्द हो सकता है इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़

उत्तराखंड पुलिस ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस के मास्टरमाइंड के मुख्य सहयोगी तनुज शर्मा को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है.

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक (Paper Leak) मामले में गिरफ्तारी का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. उत्तराखंड एसटीएफ (Uttarakhand STF) ने नकल माफिया गैंग की अहम कड़ी को गिरफ्तार किया है. सरकारी नौकरियों का सौदागर कहे जाने वाले मास्टरमाइंड के मुख्य साथी तनुज शर्मा (Tanuj Sharma)  को लंबी पूछताछ और पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी तनुज शर्मा देहरादून के रायपुर चौक का रहने वाला है और उत्तरकाशी के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड़ में शिक्षक के रूप में काम करता है.

तनुज शर्मा ने खोले हैं कई राज

एसटीएफ ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया था और उसके बयानों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. तनुज शर्मा ने पूछताछ में कई अहम राज खोले हैं. उसके बयान के आधार पर एसटीएफ ने सैकड़ों नकलची अभ्यर्थियों को चिह्नित कर लिया है. ये सभी लोग एक ही क्षेत्र के निवासी हैं. बयानों और जांच के आधार पर ये भी पता चला है कि उत्तराखंड नकल माफियाओं के तार उत्तर प्रदेश के शातिर लोगों से भी जुड़े हैं. इस पूरे मामले में अंतरराज्यीय नकल माफिया गठजोड़ का खुलासा करने की तैयारी हो रही है. एसटीएफ का कहना है कि जल्द ही नकल गैंग की पूरी नकेल उनके हाथ में होगी. एसटीएफ की कुछ टीमें उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में रवाना हो गई हैं.

बता दें कि यूकेएसएसएससी द्वारा 4 और 5 दिसंबर 2021 को स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के संपन्न होने के बाद परिणाम जारी हुआ.  जिसके बाद बेरोजगार संगठनों और कई छात्रों ने सीएम से मिलकर परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए ज्ञापन दिया था. पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को इस मामले में तत्काल केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे. यह केस एसटीएफ को ट्रांसफर की गई थी.

ऐसा चला था नकल का पूरा खेल

आरोपी अभिषेक वर्मा निवासी सीतापुर (कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस) ने प्रिंटिंग प्रेस से पेपर चुराया था. उसने परीक्षा से 4-5 दिन पहले 29 नवंबर 2021 को प्रश्नपत्र के तीनों पालियों के सेट विभिन्न माध्यम से जयजीत दास को भेजे. जयजीत दास (प्रोग्रामर प्रिंटिंग प्रेस) ने यह प्रश्नपत्र मनोज जोशी पीआरडी और दीपक चौहान को दिया. मनोज जोशी पीआरडी ने ये प्रश्नपत्र मनोज जोशी कनिष्ठ सहायक, गौरव नेगी और अपने साले हिमांशु काण्डपाल को दिए. कनिष्ठ सहायक मनोज जोशी और गौरव नेगी ने ये प्रश्नपत्र रामनगर में एक रिसॉर्ट और काशीपुर में एक वैंकट हॉल और घर में सॉल्व कराया. मनोज जोशी कनिष्ठ सहायक ने ही कुलवीर और शूरवीर चौहान के साथ मिलकर कुछ अन्य अभ्यर्थियों को यह प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया.

Bareilly News: रक्षाबंधन के दिन युवक की हत्या, दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली, पूछताछ में सामने आई ये बात

हिमांशु कांडपाल ने ये प्रश्नपत्र अपने साथी महेंद्र चैहान, दीपक शर्मा, अमरीश कुमार के साथ मिलकर कुछ अन्य अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया. मनोज जोशी सितारगंज ने यह प्रश्नपत्र अपर निजी  सचिव गौरव चौहान के कुछ अभ्यर्थी तुषार चौहान को उपलब्ध कराया. दीपक चौहान ने यह प्रश्नपत्र अपने साथी भावेश जगूडी के साथ मिलकर कुछ अन्य अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया. अब तक की जांच में सभी अभियुक्तों की इस अपराध में संलिप्तता पाई गई है और उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हो गए हैं.

य़े भी पढ़ें -

UP News: हमले के लिए सर्वे कर रहा था जैश का संदिग्ध आतंकी नदीम, यूपी एडीजी ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget