एक्सप्लोरर

Bareilly News: रक्षाबंधन के दिन युवक की हत्या, दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली, पूछताछ में सामने आई ये बात

UP News: पूछताछ में यह पता चला है कि मृतक के पिता के ममेरे भाई को थप्पड़ मारने को लेकर विवाद हुआ था. इस बात को लेकर दोनों में विवाद था.

Uttar Pradesh News: यूपी के बरेली (Bareilly) में रक्षाबंधन के दिन एक बहन का भाई हमेशा के लिए इस दुनिया से चल बसा. बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर विशाल नाम के युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. शहर के बीचोबीच घनी बस्ती में हुई हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से ऐसा लगता है कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. बदमाशों ने विशाल को एक दो नहीं बल्कि 4 गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम समेत सुभाषनगर और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है.

मौके से फरार हुए बदमाश
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के अनुपम नगर में जब लोग रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे थे उस दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर विशाल नाम के युवक को गोलियों से भून दिया. गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकल कर आए लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे. घटना की जानकारी होते ही एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम समेत सुभाषनगर और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर फील्ड यूनिट, सर्विलांस टीम सबूत जुटाने में जुट गई है. पुलिस की टीम पूरे शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश कर रही है. एसएसपी ने खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया है. आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है.

UP Politics: PM कैंडिडेट के तौर पर नीतीश कुमार के बाद अब अखिलेश यादव की चर्चा, सपा सांसद ने किया बड़ा दावा

एसएसपी ने क्या बताया
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि मृतक के पिता से पूछताछ में पता चला कि उनके रिश्ते के चाचा द्वारा यह हत्या की गई है. अभी तक घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है. पूछताछ में यह पता चला है कि मृतक के पिता के ममेरे भाई को थप्पड़ मारने को लेकर विवाद हुआ था. इस बात को लेकर दोनों में विवाद था. हालांकि इस जानकारी के संबंध में पुलिस के पास कोई प्रमाण नहीं है.

Chitrakoot News: बांदा नाव हादसे के बाद भी लापरवाह प्रशासन, चित्रकूट में ओवरलोड सवारियां लेकर जा रहे यमुना पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget