एक्सप्लोरर

UP News: हमले के लिए सर्वे कर रहा था जैश का संदिग्ध आतंकी नदीम, यूपी एडीजी ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

सहारनपुर से गिरफ्तार किए गए आतंकी नदीम अपने टार्गेट के लिए सर्वे कर रहा था. उसे नुपूर शर्मा को मारने की जिम्मेदारी दी गई थी.

UP News: उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने बताया कि सहारनपुर से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी नदीम (Nadeem) वर्ष 2018 में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed)  के सदस्य हकीमुल्ला के संपर्क में आया था. उसी ने नदीम को पाकिस्तान के आतंकी सैफुल्लाह से जोड़ा. सैफुल्लाह ने नदीम को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कई संगठनों से जोड़ा. उसने ही सोशल मीडिया के जरिए नदीम को जिहादी लिटरेचर उपलब्ध कराया था. नूपुर शर्मा हमले के बारे में पूछने पर एडीजी ने कहा कि नदीम ने कई टारगेट तय किए थे और उनके लिए सर्वे भी कर रहा था.

चाकू से मारने की दी गई थी ट्रेनिंग

प्रशांत कुमार ने बताया कि नदीम ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाईं और उसको अपने पाकिस्तानी हैंडलर को भेजा. सैफुल्लाह द्वारा नदीम को लोन वुल्फ अटैक के लिए चाकू से मारने की ट्रेनिंग भी दी गई. नदीम अफगानिस्तान और पाकिस्तान के विभिन्न हैंडलर के संपर्क में था. बता दें कि मार्च 2019 में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर सहारनपुर आया था, यह खुलासा सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार जैश के संदिग्ध आतंकी शाहनवाज तेली और आकिब अहमद मलिक की गिरफ्तारी के बाद हुआ था, दोनों ने एटीएस को पूछताछ में बताया है कि टॉप कमांडर देवबंद में रुकने के अलावा यूपी के कुछ प्रमुख शहरों में भी गया और वहां कुछ लोगों से मुलाकात भी की. यूपी एटीएस को उस वक़्त ये आशंका थी कि राज्य में किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी को लेकर यह सारी कवायद की गई है, उस वक़्त कमांडर ने मुहम्मद नदीम से भी मुलाकात की थी. 

नदीम के मोबाइल से मिली चौकाने वाली जानकारी

वहीं मोहम्मद नदीम के मोबाइल से एटीएस को एक पीडीएफ डॉक्यूमेंट मिला है, एक्सप्लोसिव कोर्स फिदाई फोर्स नाम से इस डॉक्यूमेंट में बम बनाने के बारे में जानकारी दी गई है. जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों से चैटिंग और वॉइस मैसेज भी मिले. मोहम्मद नदीम 2018 से जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों से व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, फेसबुक, क्लब हाउस जैसे सोशल मीडिया माध्यमों से संपर्क में था, साथ ही नदीम अफगानिस्तान और पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के आतंकवादी स्पेशल ट्रेनिंग कैंप में भी जाने की तैयारी कर रहा था. जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से मोहम्मद नदीम को बीजेपी नेता नूपुर शर्मा की हत्या का भी टास्क सौंपा गया था. 

UP News: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आए नरेश टिकैत, बीजेपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

तिरंगा के अपमान की घटना पर यह बोले एडीजी

तिरंगे के अपमान की घटनाओं पर पूछे गए सवाल पर एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि फ़्लैग कोड का सबको इसका पालन करना होगा. जहां भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं वहां स्थानीय पुलिस की तरफ से कार्रवाई हो रही है. कुशीनगर में पाकिस्तान झंडा लगाने और फिरोजाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के पोस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है और जांच चल रही है. 

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीजेपी का टीम विस्तार, अध्यक्ष महेंद्र भट्टा का दावा- 70 फीसदी युवाओं को मिलेगी जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की भीड़ ने की पिटाई, POCSO एक्ट में केस दर्ज
देहरादून में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की भीड़ ने की पिटाई, POCSO एक्ट में केस दर्ज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस: गणेश गोदियाल की खुली चुनौती, नहीं पहुंचे BKTC अध्यक्ष, कांग्रेस ने साधा निशाना
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस: गणेश गोदियाल की खुली चुनौती, नहीं पहुंचे BKTC अध्यक्ष, कांग्रेस ने साधा निशाना
'जो आमिर खान को टपकाएगा उसके परिवार को 5 करोड़ देंगे', जगद्गुरु परमहंस का विवादित बयान
'जो आमिर खान को टपकाएगा उसके परिवार को 5 करोड़ देंगे', जगद्गुरु परमहंस का विवादित बयान
राम मंदिर पर सीएम योगी बोले- अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार
राम मंदिर पर सीएम योगी बोले- अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका...’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा
होर्मुज पर जैसे ही यूएस ने टैरिफ का किया ऐलान तो भड़के लूला, ट्रंप से कहा- न बनें समुद्री डकैत
Embed widget