एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: नफरत फैलाने वालों पर देहरादून पुलिस सख्त, हिंदूवादी नेता पर दर्ज किया मुकदमा

Dehradun News: समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी करने के मामले में देहरादून पुलिस ने एक्शन लिया हैं. पुलिस ने इस मामले में हिंदूवादी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Dehradun News: देहरादून में नफरत फैलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती अपनाते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. मामला आईएसबीटी क्षेत्र की एक दुकान का है जहां पर एक दुकान पर कुछ हिंदूवादी नेता पहुंच गए और हंगामा करने लगे. बताया गया कि दुकान संचालक ने मुस्लिम लोगों को काम पर रख रखा था. साथ ही दुकान के अंदर धार्मिक पोस्ट लगे हुए थे, जिस पर हिंदूवादी नेताओं ने आपत्ति जताते हुए समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ तीखी टिप्पणियां करनी शुरू कर दी और दुकान में लगे पोस्टर निकल दिए.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें हिंदू वादी नेता राधा धोनी अपने कुछ साथियों के साथ आईएसबीटी हरिद्वार रोड पर स्थित अमन जनरल स्टोर नाम की दुकान को दूसरे संप्रदाय के व्यक्तियों द्वारा संचालित किए जाने तथा दुकान के बाहर हिन्दू धर्म के नाम का बोर्ड लगाकर दुकान में लगे हिंदू देवताओं के चित्रो पर आपत्ति जताते हुए दूसरे संप्रदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की. दुकान के बोर्ड में लगे धार्मिक चित्रो को जबरदस्ती हटा दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
जबकि दुकान के असली मालिक राकेश बोराई नाम के व्यक्ति हैं, जिनके द्वारा उक्त दुकान को गिरीश पुत्र जयचंद निवासी रायपुर देहरादून को किराए पर दी गई थी. जिनके द्वारा दुकान के चलाने के लिए शाहनवाज पुत्र मोहम्मद अयूब खान निवासी मोहल्ला खाता खेड़ी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को रखा गया था. दुकान के मालिक के द्वारा दुकान को किराए पर देते समय किराएदार से दुकान के स्वरूप और दुकान के नाम को न बदलने को कहा गया और न ही दुकान के अंदर रखी किसी अन्य वस्तु को हटाने की बात कही गई थी, लेकिन हिंदू वादी नेता राधा धौनी अपने साथियों के साथ दुकान पर आकर जबरदस्ती दुकान में लगे धार्मिक पोस्टर व दुकान के बोर्ड का हटा दिया. इतना ही नहीं राधा धौनी ने दूसरे संप्रदाय के लोगो पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने थाना पटेल नगर पर राधा धोनी तथा अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 25/24 धारा 153-A/295-A/ 505 (2) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है साथ में पुलिस ने लोगों को हिदायत दी है कि इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम न दें जिससे दो संप्रदायों के बीच संघर्ष बड़े ऐसे लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस शक्ति से कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: आंबेडकर, जगजीवन राम और कांशी राम के परिजन भी प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget