एक्सप्लोरर

देहरादून में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने मारी स्कूटी को टक्कर, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया है. वाहन की पहचान कर ली गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

देहरादून जिले के छिद्दरवाला क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो ने हाईवे पर आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार युवक उछलकर सामने चल रहे ट्रक की चपेट में आ गए.

हादसा छिद्दरवाला के पेट्रोल पंप के पास हुआ जहां ट्रक, स्कॉर्पियो और स्कूटी तीनों ही एक ही दिशा में जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसे के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही रायवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि दोनों युवकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.

रामनवमी पर विशेष योग में घर-घर हुआ कन्या पूजन, सीएम धामी ने की सपरिवार पूजा

प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया है. वाहन की पहचान कर ली गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा. स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने में पुलिस की मदद की. यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों को उजागर करता है. पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है देहरादून में दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही है .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget