एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक्शन जारी, देहरादून में दस मदरसों को किया सील

Dehradun News: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में प्रशासन का मदरसों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है. मंगलवार को तहसील प्रशासन, एमडीडीए और मदरसा बोर्ड की संयुक्त टीम ने 10 अवैध मदरसों को सील कर दिया.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब तक पूरे प्रदेश में 52 मदरसों को सील किया जा चुका है. अकेले देहरादून में 19 मदरसों पर ताले जड़ दिए गए हैं. वहीं, मंगलवार को विकासनगर क्षेत्र में 10 और मदरसों को सील किया गया. प्रशासन का कहना है कि इन मदरसों का रजिस्ट्रेशन नहीं था और इनमें कई खामियां भी पाई गईं. 

इस मामले में एसडीएम विकास नगर विनोद कुमार का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार जिले में सभी अपंजीकृत मदरसों की जांच की जा रही है. अब तक 19 मदरसों को सील किया जा चुका है. प्रशासन की टीम आगे भी ऐसे संस्थानों की जांच करती रहेगी, जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां कार्रवाई होगी.

कार्रवाई से मुस्लिमों संगठनों में आक्रोश
इस कार्रवाई को लेकर मुस्लिम संगठनों में आक्रोश देखने को मिला. बीते दिनों मुस्लिम संगठनों ने विकासनगर तहसील कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. उनका आरोप है कि रमजान के पाक महीने में बिना किसी नोटिस के मदरसों को सील किया जा रहा है.

स्थानीय ग्रामीण अशफाक का कहना है कि बिना नोटिस के कार्रवाई की जा रही है जो कि गलत है हम सरकार से अपील करते हैं कि रमजान के दौरान इस तरह की कार्रवाई न की जाए. बिना नोटिस दिए मदरसे बंद करना सही नहीं है. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है." वही प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि अवैध रूप से संचालित संस्थानों को बंद करने के लिए की जा रही है.

ये भी पढ़ें: संभल मस्जिद मामले में होली से पहले मुस्लिम पक्ष की बड़ी जीत, हाईकोर्ट ने मंजूर की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget