एक्सप्लोरर

Republic Day 2021: राजपथ पर उत्तराखंड की झांकी, केदारनाथ मंदिर और कस्तूरी मृग की दिखी झलक

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर उत्तराखंड की झांकी को भी शामिल किया गया. झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड के राज्य पशु कस्तूरी मृग को दर्शाया गया था. झांकी में बाबा केदानाथ का भव्य मंदिर दर्शाया गया था.

देहरादून: गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर उत्तराखंड की झांकी को भी शामिल किया गया. उत्तराखंड की ओर से प्रदर्शित की गई झांकी का नाम केदारखंड रखा गया था. झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड के राज्य पशु कस्तूरी मृग को दर्शाया गया था. इसी तरह राज्य पक्षी मोनाल और राज पुष्प ब्रह्मकमल दिखाया गया था.

दर्शाया गया केदानाथ मंदिर झांकी के मध्य भाग में भगवान शिव के वाहन नंदी को दर्शाया गया था. इसके साथ ही केदानाथ धाम में यात्रियों को यात्रा करते हुए और श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन दर्शाया गया था. झांकी के पृष्ठ भाग में बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक बाबा केदानाथ का भव्य मंदिर दर्शाया गया था. मंदिर के ठीक पीछे विशालकाय दिव्य शिला को भी दर्शाया गया था. उत्तराखंड की झांकी राजपथ पर आकर्षण का केंद्र रही.

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस बता दें कि, उत्तराखंड में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने तिरंगा फहराने के बाद परेड की सलामी ली. इस मौके पर सुरक्षा बलों के जवानों ने शानदार 'मार्च पास्ट' करते हुए राज्यपाल को सलामी दी. मार्च पास्ट में 20 कुमाऊं रेजिमेंट, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, 46वीं वाहिनी पीएसी महिला, प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, अश्व दल, पुलिस संचार, दंगा नियंत्रण वाहन, अग्नि शमन वाहन शामिल रहे.

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे मौजूद समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, लोकसभा सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

झांकियों का किया गया प्रदर्शन इस दौरान, विभिन्न सांस्कृतिक दलों की तरफ से छोलिया, गढ़वाली, कौथिक, हारूल, पौणा नृत्यों का शानदार प्रदर्शन किया गया. समारोह में वन विभाग, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, ग्राम्य विकास व उरेडा, स्मार्ट सिटी, शिक्षा विभाग, पर्यटन, उद्यान, स्वास्थ्य एवं उद्योग विभागों की योजनाओं और नीतियों पर आधारित झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर चार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए.

सीएम रावत ने किया ध्वजारोहण मुख्यमंत्री रावत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया और वहां उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई. सीएम रावत ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. स्वतंत्रता आन्दोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले और देश की एकता एवं अखंडता के लिए कार्य करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए सीए ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें:

गणतंण दिवस 2021: राजपथ पर परेड में दिखाई दी राम मंदिर की झांकी, देखें तस्वीरें

Republic Day 2021: पीएम मोदी के आह्वान पर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' को साकार करने का संकल्प लें - योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget