एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, 1377 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिल रही दोहरी पेंशन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सीएजी ने बड़ी गड़बड़ी का खुलासा किया है. प्रदेश के 1377 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोहरी पेंशन मिल रही है.

उत्तराखंड में  CAG ने एक गंभीर वित्तीय अनियमितता का खुलासा किया है. राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों से रिटायर हुए 1,377 कर्मचारी अपनी नियमित पेंशन के साथ-साथ वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन का भी लाभ उठा रहे हैं. यह जानकारी भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) द्वारा किए गए डेटा विश्लेषण और क्रॉस वेरिफिकेशन में सामने आई है. CAG ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सरकारी कर्मचारियों की पेंशन के डेटा का गहन सत्यापन किया.

इस प्रक्रिया में आधार नंबर के आधार पर दोनों पेंशन योजनाओं के डेटा का मिलान किया गया. जांच में पाया गया कि 1,377 पूर्व सरकारी कर्मचारी नियमों का उल्लंघन करते हुए दोहरी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं. CAG ने इन सभी कर्मचारियों की पहचान कर राज्य सरकार को सूचित कर दिया है.

सरकार से मांगी गई कार्रवाई की रिपोर्ट

CAG ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और वित्त विभाग को पत्र लिखकर इस मामले में 15 दिनों के भीतर कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी है. नियमों के अनुसार, सेवानिवृत्ति पेंशन प्राप्त कर रहा कोई भी पूर्व कर्मचारी किसी अन्य पेंशन योजना का लाभार्थी नहीं बन सकता. इसके बावजूद प्रदेश में यह गंभीर अनियमितता देखने को मिली है.

विभाग ने अपनाया सख्त रुख

समाज कल्याण निदेशालय के अधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी देते हु बताया कि विभाग द्वारा की जा रही जांच के अनुसार 1377 मामलों में 970 मामले एक्टिव पाए गए गए हैं. जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन करने पर 314 लोगों को हटा दिया गया है. इनमें 93 मृतक भी पाए गए हैं.

केटेगरी कोड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इस पूरे प्रकरण में जब पेंशन केटेगरी कोड को चेक किया गया तो उसमे 565 लोग ऐसे भी मिले जो स्वतंत्रता सेनानी की पेंशन ले रहे हैं. फिलहाल इस पूरे मामले की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए संबंधित जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारीयों से इन तमाम पेंशनर्स की फिज़िकल रूप से जांच करवाए जाने के लिए भी कहा गया है. जिसके बाद इस रिपोर्ट को तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाएगा और उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी.

आलोक सेमवाल उत्तराखंड के देहरादून की खबरों पर नजर रखते हैं. एबीपी लाइव के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन BA hons मास कम्यूनिकेशन HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय से पूरी की हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
Muzaffarnagar: ईरान-इजरायल तनाव और धार्मिक नेता के निधन पर शिया समुदाय का फैसला, इस बार सादगी से मनाई जाएगी ईद
ईरान-इजरायल तनाव और धार्मिक नेता के निधन पर शिया समुदाय का फैसला, इस बार सादगी से मनाई जाएगी ईद
Greater Noida News: खेलते-खेलते मौत के गड्ढे में गिरा 5 साल का मासूम, खाली खेत में जमा पानी बना काल
ग्रेटर नोएडा: खेलते-खेलते मौत के गड्ढे में गिरा 5 साल का मासूम, खाली खेत में जमा पानी बना काल
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे की भव्य तैयारी, राम मंदिर में आज होगा ‘श्री राम यंत्र’ का वैदिक स्थापना कार्यक्रम
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे की भव्य तैयारी, राम मंदिर में आज होगा ‘श्री राम यंत्र’ का वैदिक स्थापना कार्यक्रम
Advertisement

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
Trump To Iran: 'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमले के बाद नरम पड़े ट्रंप
'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस प्लांट पर ईरानी हमले से घबराए ट्रंप
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
Embed widget