एक्सप्लोरर

Dehradun: स्मार्ट सिटी की 'धीमी गति' पर बीजेपी MLA विनोद चमोली ने उठाए सवाल, कहा- ब्लू प्रिंट पर नहीं हुआ काम

उत्तराखंड में बीजेपी के विधायक विनोद चमोली का कहना है कि 2018 में स्मार्ट सिटी का ब्लूप्रिंट तैयार किया था लेकिन उस अनुरूप काम नहीं हुआ है. इसको लेकर विधायक उमेश शर्मा ने भी सवाल उठाए हैं.

Uttarakhand News: स्मार्ट सिटी (Smart City) को लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) के बाद धर्मपुर से विधायक विनोद चमोली (Vinod Chamoli) ने भी बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि स्मार्ट सिटी को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत की पीड़ा सही है. दरअसल, पूर्व सीएम ने कहा था कि स्मार्ट सिटी निर्माण कार्य की प्रगति निराशाजनक है. पहले स्मार्ट सिटी का काम बहुत अच्छे से चल रहा था और बार-बार स्मार्ट सिटी के सीईओ को बदलना ठीक नहीं है. 

सीईओ बदलने से हो रही लापरवाही- विनोद चमोली

विनोद चमोली देहरादून के मेयर भी रहे हैं और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दौरान उन्हीं के मेयर रहते देहरादून का स्मार्ट सिटी ब्लूप्रिंट तैयार किया गया था. लेकिन स्मार्ट सिटी को लेकर बीजेपी के ही तमाम बड़े नेता सवाल खड़े कर रहे हैं. विनोद चमोली का कहना है कि 2018 में जो स्मार्ट सिटी का ब्लूप्रिंट तैयार किया था, उसके अनुसार स्मार्ट सिटी नहीं बन पाई है. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की बात सही है कि बार-बार सीईओ बदलने से काम में लापरवाही होती है और ठीक से काम नहीं हो पाता, उनका कहना है कि इसके लिए किसी एक सीनियर अधिकारी को सीईओ बनाना चाहिए था ताकि काम ठीक तरीके से हो सके.

विनोद चमोली से पहले यह विधायक उठा चुके हैं मुद्दा

विनोद चमोली ने कहा, 'जो स्थिति देहरादून शहर की हुई है उसके लिए मुझे व्यक्तिगत पीड़ा हुई है. जो स्मार्ट सिटी के तहत काम किए जाने थे वह नहीं हो पाए, पूरे शहर को खोदा गया है, लेकिन स्मार्ट नहीं बन पाया. परेड ग्राउंड की स्थिति भी दयनीय हो गई है.' उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शासनकाल के दौरान भी उन्होंने कई बार इन मुद्दों को उठाया था और उनसे स्मार्ट सिटी के बेहतर काम के लिए कहा था उस वक्त से लेकर आज तक स्मार्ट सिटी का काम जस का तस पड़ा है. विनोद चमोली से पहले रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने इस मसले पर अपनी राय रखी थी और कहा था कि स्मार्ट सिटी का काम काफी धीमी रफ्तार से चल रहे हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी हो रही है.

ये भी पढ़ें -

शिवपाल के करीबी, 2 बार सपा से सांसद, एक बार MLA, जानें- कौन हैं मैनपुरी से बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget