एक्सप्लोरर

UP News: 'यूपी की कानून व्यवस्था की चर्चा विदेशों में भी हो रही', लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान

Lucknow News: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 9:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, 10.30 पर वह आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे. यहां पर पीएम ग्लोबल ट्रेड शो और इन्वेस्ट यूपी 2.0 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.

UP News: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) गुरुवार से यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. लखनऊ दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि यूपी के सरकारी कार्यालयों में जो व्यापार के अनुकूल मानसिकता विकसित हुई है, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है. मैं अक्सर व्यापार जगत से जुड़े हमारे साथियों से मिलता रहता हूं और उनसे संवाद करता हूं. वे वर्तमान सरकार के विजन से लेकर जमीनी स्तर की कार्रवाई के ऊपर चर्चा करते हैं. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में बिजनेस फ्रेंडली मानसिकता बनी है. जब तक किसी भी राज्य और शहर की कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होगी तब तक उस क्षेत्र का विकास संभव नहीं. हमारे CM ने जिस तरह से कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया है उसकी चर्चा विदेशों में रह रहे भारतीय भी कर रहे.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को बताया अद्भुत
बैठक के बाद उन्होंने कहा कि देश में अगर कोई राज्य 'ग्रोथ इंजन' की भूमिका निभाने जा रहा है, तो वह उत्तर प्रदेश. उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि राज्य में जिस पैमाने पर शुक्रवार को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है, वह अद्भुत है. 

पीएम मोदी करेंगे समिट का उद्घाटन
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023' का आयोजन किया जा रहा है. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार समिट की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. प्रदेश में अगले दिनों तक चलने वाले समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचेंगे. पीएम मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में करीब दो घंटे तक रहेंगे. इस समिट में काकोरी दिवस की तरह ड्रोन शो भी देखने को मिलेगा. इसके लिए सरकार की ओर से 850 ड्रोन मंगाए गए हैं, जो इन्वेस्टर्स समिट की खूबियों को बताएंगे. 

क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम
इस समिट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद उनका साढ़े दस बजे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे. यहां पर पीएम मोउदी ग्लोबल ट्रेड शो और इन्वेस्ट यूपी 2.0 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. यहां पर प्रधानमंत्री करीब दो घंटे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. प्रधानमंत्री 11.40 से 12.20 बजे तक समिट को संबोधित करेंगे. वे समिट में लगायी गयी प्रदर्शनियों का अवलोकन भी करेंगे. तक कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री का दिग्गज उद्यमियों के साथ फोटो सेशन भी होगा.

यह भी पढ़ें: UP Politics: बीजेपी के 'मुस्लिम प्लान' ने बढ़ाई सपा की टेंशन, पसमांदा समाज के साथ अब इन पर भी पार्टी की नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget