एक्सप्लोरर

Deepotsav 2023: अयोध्या में दीपोत्सव से पहले निकली भगवान राम की शोभायात्रा, लोगों ने श्रद्धा भाव से किया स्वागत

Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव से पहले भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई है. इस यात्रा में रामायण के सभी पात्र दिखाई दिए.

Deepotsav 2023: राम नगरी अयोध्या आज भव्य दीपोत्सव मना रही है. पूरी अवध नगरी भगवान राम की भक्ति में डूबी हुई है. अयोध्या में आज 25 लाख दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा, जब लाखों दीयों की रोशनी से सरयू का तट जगमगा उठेगा. इससे पहले सुबह से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है. अब से थोड़ी देर पहले यहां भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग नजर आए. 

अयोध्या में भगवान राम की शोभायात्रा की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रामायण के कई पात्रों के देखा जा सकता है. जैसे भगवान चौदह साल का वनवास काटकर सीता और लक्ष्मण के साथ वापस अयोध्या लौट रहे हैं. लोगों ने भी बड़े श्रद्धा भाव से इस शोभायात्रा का स्वागत किया है. 

डिप्टी सीएम ने दी देशवासियों को बधाई
दीपोत्सव को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सभी रामभक्तों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के लिए ये दीपोत्सव खास महत्व रखता है, क्योंकि अगले वर्ष की शुरूआत 22 जनवरी 2024 को साढ़े पांच सौ साल बाद भगवान रामलला अपने जन्मस्थान पर विराजमान होंगे. आज दीपोत्सव पर प्रदेशवासियों, देशवासियों की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के राम भक्तों की नजर है. सभी रामभक्तों को दीपावली की शुभकामनाएं. 

21 लाख दीपक से जगमग होगा सरयू घाट
केशव मौर्य ने कहा, राम जब चौदह साल का वनवास खत्म कर अयोध्या आए थे तो ये दीपावली मनाने का कार्यक्रम शुरू हुआ और ये दीपोत्सव का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से दीपावली से पहले छोटी दिवाली पर किया जाता है. इस साल इक्कीस लाख दिए जलाने की योजना है. हम लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या जैसे सजाने की जरुरत है वैसी ही कोशिश की जा रही है. 

ब्रजेश पाठक ने दी बधाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दीपोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. आज एक नया रिकॉर्ड बनाया जाए. 50 देशों के राजदूत भी यहां पहुंच रहे हैं. सभी प्रदेशवासियों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. अगर पटाखे जलाते वक्त कोई घटना होती है तो सभी को सतर्क रहने को कहा गया है

बता दें कि दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर होगा, आज सिर्फ राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 21 लाख दीये जलेंगे. इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री शिरकत करेंगे. सूरज ढलने के बाद राम की पैड़ी पर लाखों दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे. जबकि अयोध्या के बाकी मठ मंदिर और अन्य स्थानों को मिलाकर 25 लाख के करीब दीये जलाए जाएंगे.

Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में आज दीपोत्सव में बनेगा रिकॉर्ड, 101 रुपये देकर रामनगरी में जलवाएं अपने नाम का दीया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget