एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में आज दीपोत्सव में बनेगा रिकॉर्ड, 101 रुपये देकर रामनगरी में जलवाएं अपने नाम का दीया

Ayodhya News: अयोध्या में दीपोत्सव पर आज मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर होगा. जिसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री मौजूद रहेंगे.

Ayodhya Deepotsav 2023: उत्तर प्रदेश में इस बार भी अयोध्या के दीपोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी जारी है. इस बार भी 21 लाख दीये जलाकर पर्यटन विभाग विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है. पर्यटन विभाग और अयोध्या जिला प्रशासन ने एक नया प्रयास भी किया है. अब आप भी घर बैठे दीपोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं.

ऐप से आप घर बैठे अयोध्या में एक से लेकर 51 दीयों तक दान देकर उन्हें रोशन कर सकते हैं. एक दीये के लिए आपको 101 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं, 11 दीयों के लिए 251 रुपये, 21 के लिए 501 रुपये और 51 दीयों के लिए 1,100 रुपये ऑनलाइन दे सकते हैं. 

होली अयोध्या ऐप पर करें दीपदान

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि विभाग ने 'होली अयोध्या' नाम से एक मोबाइल ऐप तैयार किया है. इससे आम लोग आसानी से घर बैठे अयोध्या के दीपदान में शामिल हो सकेंगे. ऐप एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. दीपोत्सव के बाद पर्यटन विभाग संबंधित व्यक्ति के पते पर दीया, प्रसाद और सरयू का जल भी प्रसाद के रूप में भेजेगा. 

इतने पैसे करने होंगे खर्च

उन्होंने बताया कि ऐप से तय की सहायता राशि देकर कोई भी दीये जलवा सकता है. वह अपने, परिजनों के नाम से एक से लेकर 51 दीये तक बुक करा सकते हैं. 101 से 1,100 रुपये तक के चार पैकेज में पहला पैकेज 101 रुपये का है, जिसमें एक दीप प्रज्वलित होगा. इसका प्रमाण डिजिटल रूप से श्रद्धालु के नाम से भेजा जाएगा. दूसरा पैकेज 251 रुपये का है, जिसमें 11 दीप जलेंगे और प्रमाण के रूप में जले हुए दीपों के साथ रामजन्मभूमि का प्रसाद कूरियर से भेजा जाएगा. 

पूरी अयोध्या में जलेंगे 25 लाख दीये

उन्होंने बताया कि तीसरा पैकेज 501 रुपये का है, जिसमें 21 दीप जलाए जाएंगे और दीपों के साथ प्रसाद, रामनामी गमछा, सरयु का जल दानदाता को भेजा जाएगा. चौथे पैकेज में 1,100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जिसमें 51 दीप प्रज्ज्वलित होंगे. इसमें दीपों के अतिरिक्त रामलला का प्रसाद, रामनामी गमछा, सरयू जल के साथ राममंदिर का मॉडल भेजा जाएगा. पूरी अयोध्या में लगभग 25 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनेगा इनमें सिर्फ राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 21 लाख दीये जलेंगे. 

ये भी पढ़ें-

UP News: दिवाली के बाद होली पर भी फ्री गैस सिलेंडर देगी यूपी सरकार, सीएम योगी आदित्यनाथ का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget