एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी में 'शिवलिंग' के कार्बन डेटिंग पर आज आएगा फैसला, इन महिलाओं ने दायर की है याचिका

Varanasi News : इस साल मई में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था. इस पर हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि मस्जिद के वजूखाने के बीच में एक शिवलिंग मिला है.वहीं मुस्लिम पक्ष उसे फब्वारा बता रहा है.

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) के वजूखाने की कार्बन डेटिंग (Carbon Dating) कराने की मांग वाली याचिका पर वहां की एक अदालत आज फैसला सुना सकती है.वजूखाने की कार्बन डेटिंग कराने की मांग चार महिलाओं ने की है. उनकी याचिका पर वाराणसी के जिला जज की अदालत में सुनवाई की. अदालत ने फैसाल सुनाने के लिए आज की तारीख तय की थी. ज्ञानवापी मामले में लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू पाठक, रेखा व्यास और राखी सिंह याचिकाकर्ता हैं. इनमें से राखी सिंह को छोड़कर चार महिलाओं ने  कार्बन डेटिंग कराने की मांग की है.वहीं राखी की दलील है कि मस्जिद में मिली आकृति शिवलिंग थी, शिवलिंग ही है और शिवलिंग ही रहेगी. उनका कहना है कि इस लिए उन्हें कार्बन डेटिंग या किसी और वैज्ञानिक जांच की जरूरत नहीं है.

ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे

वाराणसी जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने पिछली तारीख पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश के लिए सात अक्तूबर की तारीख तय की थी. वहीं वाराणसी के सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में अविमुक्तेश्वर भगवान आदि की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई होगी. हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली निवासी विष्णु गुप्ता और खजुरी निवासी अजीत सिंह ने यह याचिका दायर की है. इसमें अविमुक्तेश्वर भगवान के पूजा-पाठ, राग-भोग,भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन की अनुमति मांगी गई है.

हिंदू पक्ष का क्या दावा है

इस साल मई में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था. इस पर हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि मस्जिद के वजूखाने के बीच में एक शिवलिंग मिला है.वहीं मुस्लिम पक्ष उसे फब्वारा बता रहा है. इसपर अदालत ने उसे सील करने के आदेश दिए थे.याचिकाकर्ताओं की मांग है कि शिवलिंग की कार्बन डेटिंग के साथ-साथ वैज्ञानिक जांच कराई जाए.उनकी यह भी मांग है कि इसके लिए शिवलिंग को किसी तरह की क्षति न पहुंचाई जाए. इसका मकसद यह पता करना है कि यह फव्वारा है या शिवलिंग. है. उससे संबंधित वैज्ञानिक साक्ष्य होगा."

ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद

इस साल 12 सितंबर  को सुनवाई के बाद वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में देवी देवताओं की पूजा की मांग को लेकर की गई पांच महिलाओं की याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार की थी. अदालत ने इस मामले में मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज कर दी थी. वाराणसी का ज्ञानवापी मामला 1991 में कोर्ट पहुंचा था.कुछ साधु-संतों ने सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल कर वहां पूजा की इजाजत मांगी थी.उनकी याचिका में मस्जिद की जमीन हिंदुओं को देने की मांग भी की गई थी. वहीं मस्जिद पक्ष का किया था कि याचिका उपासना स्थल कानून का उल्लंघन है.

ये भी पढ़ें

Mulayam Health Update:मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक, दोपहर में अस्पताल जारी कर सकता है हेल्थ बुलेटिन

Mathura News: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सर्वे कमिश्‍नर की नियुक्‍ती पर आज आ सकता है फैसला, इन लोगों ने दायर की है याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget