एक्सप्लोरर

तालाब में उतराती हुई मिली 24 घंटे से लापता बच्‍चों की लाश, नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत

यूपी के गोरखपुर में लापता हुए बच्चों की लाश तालाब में उतराती हुई मिली. आशंका जताई जा रही है कि पानी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से बच्‍चों की मौत हुई है.

Gorakhpur Dead Bodies of children found from Pond: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 24 घंटे पहले लापता हुए बच्‍चों की लाश पानी भरे गड्ढे (तालाब) में उतराती हुई मिली है. गोरखपुर पुलिस ने लापता बच्‍चों को तलाशने वालों को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी. गांव वालों और पुलिस ने भी बच्‍चों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला. सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी भरे गड्ढे से दोनों बच्‍चों की लाश बरामद कर ली. आशंका जताई जा रही है कि पानी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से बच्‍चों की मौत हुई है. पुलिस ने लाश को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घर से घूमने निकले थे बच्चे
गोरखपुर के सहजनवां थानाक्षेत्र के ग्राम बड़गो के रहने वाले शत्रुघन पाण्डेय का 13 वर्षीय बेटा शिवानंद और सदरे आलम का 12 वर्षीय बेटा कोहिनूर रविवार की सुबह घर से घूमने निकले थे. काफी देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए और उनकी खोजबीन शुरू कर दी. लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना रविवार की शाम पुलिस को दी. पुलिस दोनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई.

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना 
सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने भैंसला के पास पोखरे में दोनों बच्चों की लाश को उतराता हुआ देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और बच्चों के परिजनों की दी. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बच्चों की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. दोनों बच्चे पट्टी धर्मदास के पास सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में कक्षा दो के छात्र रहे हैं. वहीं, पोखरे के पास बच्चों की साइकिल भी बरामद हुई है. भैंसला के जिस पोखरे में बच्चों की लाश मिली है, वह उनके घर से करीब दो किलोमीटर दूर है.

साइकिल और चप्‍पलें बरामद
वहीं, गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि सहजनवां थानाक्षेत्र के बड़गो गांव के दो बच्‍चे गांव से साइकिल से निकल गए. बारिश के पानी में खेल रहे थे. बच्चे बारिश में तालाब में गहरे गड्ढे में खेल रहे थे. गड्ढे में पानी भरा हुआ था. वहां पर डूबने से मौत हुई है. साइकिल और चप्‍पलें भी बरामद हुई हैं. परिजनों का कहना है कि बच्‍चों की डूबने से मौत हुई है. हालांकि, पोस्‍टमार्टम के बाद ही ये पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

गोरखपुर: सावन और बकरीद के त्‍योहार को लेकर प्रशासन सख्‍त, जारी किए गए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget