एक्सप्लोरर

UP Politics: राम गोपाल यादव ने जताई अतीक अहमद के बेटों की हत्या की आशंका, योगी के मंत्री ने दिया यह जवाब

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एनकाउंटर केस और उसके बाद अतीक अहमद के बेटों को बाल सुधार गृह भेजे जाने का मुद्दा गरमा गया है. इस मामले में सपा अतीक की पत्नी के समर्थन में खड़ी दिख रही है.

UP Politics News: यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने सपा के महासचिव राम गोपाल यादव (Ramgopal Yadav) के उन बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिनमें उन्होंने ऐसी आशंका जताई थी कि माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटों की हत्या कराई जा सकती है. दयाशंकर सिंह ने इस पर कहा कि राज्य की पुलिस गैरकानूनी काम नहीं करेगी और किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी. 

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटों को पुलिस द्वारा बाल सुधार गृह में रखे जाने की बात सामने आई थी, जिसपर राम गोपाल यादव ने कहा था कि पुलिस दोनों में से किसी एक का एनकाउंटर कर सकती है. दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का नाम भी सामने आया है. राम गोपाल यादव ने बीते दिनों मीडिया से बातचीत में कहा था. 'अभी तो पहले ही दिन अतीक के दो बेटों को उठा चुकी है, पढ़ने वाले बेटे हैं. उनमें से एक बेटे की हत्या जाएगी, देखिएगा. संविधान जीवन का मौलिक अधिकार देता है. सीधे एनकाउंटर में मारा जाए, मारा जा सकता है. लेकिन पुलिस पकड़कर ले जाए और एनकाउंटर हो जाए तो गैरकानूनी है. सरकार बदलेगी तो इन अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज हो सकता है. अतीक की पत्नी शाइस्ता लिखकर दे चुकी है और कोर्ट गई है. उसने आरोप लगाया है कि उसके बेटों का एनकाउंटर किया जा सकता है.'

कानून के दायरे में रहकर पुलिस करेगी काम- दयाशंकर सिंह
वहीं, जब राम गोपाल यादव के दावों को लेकर दयाशंकर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'पुलिस गैरकानूनी काम नहीं करेगी, काम कानून के दायरे में ही होगा. किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं होगी. जो भी कार्रवाई हुई है मीडिया ने पूरे देश को दिखाया है. इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी है.' सरकार ऐसी कार्रवाई से क्या संदेश देने की कोशिश कर रही है? इस सवाल पर दयाशंकर सिंह ने कहा, 'सरकार का छह वर्षों से मेसेज 'अपराध पर जीरो टॉलरेंस' है. कोई व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो उसपर कार्रवाई होगी.'

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस एनकाउंटर में दो आरोपी मारे जा चुके हैं. वहीं अतीक की पत्नी ने भी आरोप लगाए हैं कि उसके दो बेटों को पुलिस घर से पकड़कर ले गई है जबकि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि अतीक के बेटे लावारिस घूम रहे थे इसलिए उन्हें बाल सुधार गृह में रखा गया है.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: अखिलेश यादव पर 6 साल में योगी सरकार ने क्यों नहीं की कार्रवाई? ब्रजेश पाठक ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget