एक्सप्लोरर

यूपी हज कमेटी को मिला नया अध्यक्ष, दानिश आजाद अंसारी को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

UP Haj Committee: राज्य हज समिति में कुल 13 सदस्य होते हैं, जिनका कार्यकाल तीन साल का होता है. पिछली समिति का कार्यकाल पिछले साल दिसंबर में पूरा हो गया था.

UP News: अल्पसंख्यक कल्याण और हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी को उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है. सोमवार को हज समिति की बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताई. अब दानिश अंसारी अगले तीन साल तक हज समिति का नेतृत्व करेंगे और हज यात्रियों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का जिम्मा संभालेंगे.

गौरतलब है कि राज्य हज समिति में कुल 13 सदस्य होते हैं, जिनका कार्यकाल तीन साल का होता है. पिछली समिति का कार्यकाल पिछले साल दिसंबर में पूरा हो गया था. इसके बाद 14 मई को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने समिति का पुनर्गठन कर दिया था. नई समिति में दानिश अंसारी के अलावा कई सदस्य शामिल हैं.

इनमें हरदोई की नगर पंचायत गोपामऊ के अध्यक्ष वली मोहम्मद, बरेली की नगर पंचायत धौरा टांडा के अध्यक्ष नदीमुल हसन, मुस्लिम धर्म विशेषज्ञ सैयद अली वारसी, हाफिज एजाज अहमद (शाहिन अंसारी), शिया समाज के सैयद कल्बे हुसैन (कब्बन नवाब) और समाजसेवी मुहम्मद इफ्तेखार हुसैन जैसे लोग शामिल हैं. इसके अलावा कामरान खान, जुनैद अहमद अंसारी, जावेद कमर खान और कमरुद्दीन (जुगनू) भी इस समिति का हिस्सा होंगे. उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और हज समिति के कार्यपालक अधिकारी भी इसमें शामिल रहेंगे.

राज्य हज समिति में होते हैं कुल 16 सदस्य 

हालांकि नियमों के अनुसार, राज्य हज समिति में कुल 16 सदस्य होते हैं. इनमें एक सांसद और एक विधायक भी शामिल रहते हैं. लेकिन चूंकि भाजपा में कोई मुस्लिम सांसद या विधायक नहीं है, इसलिए यह दोनों पद फिलहाल खाली रहेंगे. सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय में हुई बैठक में सभी सदस्यों ने अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा की. बैठक में दानिश आजाद अंसारी का नाम सामने आया और सभी ने ध्वनि मत से उनके नाम का समर्थन किया. इसके बाद उन्हें हज समिति का अध्यक्ष बना दिया गया.

राज्य हज समिति का मुख्य काम प्रदेश के हज यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना और उनकी यात्रा को आसान बनाना होता है. इसके तहत हज हाउस में ठहरने की व्यवस्था, पासपोर्ट और वीजा बनाने में मदद, ट्रेनिंग देने जैसी जिम्मेदारियां भी निभाई जाती हैं. प्रदेश में हर साल हजारों लोग हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाते हैं. समिति यह सुनिश्चित करती है कि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो और उनकी यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुविधाजनक हो.

दानिश आजाद अंसारी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया

दानिश आजाद अंसारी ने अध्यक्ष बनने के बाद सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि वे हज यात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे. सरकार भी हज यात्रियों की भलाई के लिए पूरी मदद करेगी. नई समिति से उम्मीद है कि अब हज यात्रा और भी आरामदायक और सुरक्षित बनेगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget