एक्सप्लोरर

अरशद मदनी के विरोध के बीच यूपी के मदरसों में पढ़ाई पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, होने जा रहे ये बदलाव

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. एक समिति बनाई गई है जिसके आधार पर सिलेबस में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

UP News: जमीयत उलेमा ए हिंद अरशद मदनी के विरोध के बीच योगी सरकार ने मदरसों के सिलेबस को लेकर बड़ा फैसला लिया है. उत्तर प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षा प्रणाली में बेहतर शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रही है.

मॉडर्न एजुकेशन के तहत हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान जैसे विषयों अनिवार्य किया जाएगा. पहले यह ऑप्शनल थे. उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षा में सुधार और सुचारू संचालन के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है.

डायरेक्टर, अल्पसंख्यक कल्याण को उच्च स्तरीय कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया. कमेटी में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, वित्त और न्याय विभाग के विशेष सचिव सदस्य होंगे. उच्च स्तरीय कमेटी कक्षा 9 से 12 तक के मदरसा शिक्षा के पाठ्यक्रम का पुनर्निर्धारण करेगी.

मान्यता की शर्तों का पुनः निर्धारण होगा!
मदरसों में छात्रों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की व्यवस्था नई शिक्षकों का चयन विषय बार शिक्षकों का समायोजन जैसे विषयों पर भी कमेटी रिपोर्ट देगी. 

मदरसे में कार्यरत शिक्षकों को विषयवार योग्यता को चिन्हित कर उनका प्रशिक्षण व ब्रिज कोर्स कराया जाएगा. मदरसों की मान्यता की शर्तों का पुनः निर्धारण किया जाएगा. समिति एक माह में उच्च स्तरीय अपनी रिपोर्ट देगी.

इससे पहले इस मामले में अरशद मदनी अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं. जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी का कहना है कि मदरसे सिर्फ दीन की तालीम के लिए हैं , वहां मॉडर्न शिक्षा नहीं दी जानी चाहिए.

UP में DGP की नियुक्ति के बाद अब मुख्य सचिव की बारी! किसके सिर सजेगा ताज? रेस में ये तीन नाम

समिति के आदेश में क्या कहा गया?
एक आदेश में कहा गया है कि उक्त समिति की संस्तुति के आलोक में मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 एवं उत्तर प्रदेश अशासकीय अरबी और फारसी मदरसा मान्यता प्रशासन और सेवा विनियमावली-2016 में यथावश्यक संशोधन किये जाने हेतु कार्यवाही की जाएगी.

समिति - कक्षा 09-12 तक के कक्षाओं हेतु विषयों एवं पाठ्यक्रम का पुनर्निर्धारण, मदरसे में छात्रों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया और स्थानान्तरण हेतु नीति-निर्धारण तथा छात्र/शिक्षक अनुपात के आधार पर विषयवार शिक्षकों का समायोजन पर संस्तुति देगी. 

इसके साथ ही समिति मदरसे में कार्यरत शिक्षकों को कक्षा 1-5 अथवा कक्षा 6-8 में उपयोग करने की व्यवस्था तथा उनकी विषयवार योग्यता को चिह्नित कर उनका प्रशिक्षण एवं ब्रिज कोर्ष कराकर उन्हें आधुनिक विषयों से जोड़ा जाना, मान्यता की शर्तों का पुनः निर्धारण, मदरसों के सुचारू संचालन और शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा तथा विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य के लिए आवश्यक सुधार पर अपनी सलाह देगी. 

कहा गया है कि उक्त समिति बिन्दुओं पर विचार करते समय यथावश्यकता बैठक में संबंधित विभागों के विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित कर सकेगी.

Input By : विवेक राय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget