एक्सप्लोरर

Sawan 2021: कोरोना संक्रमण का असर, दक्षेश्वर महादेव मंदिर में इस बार कम हुई भक्तों की भीड़

हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में इस बार भक्तों की कम भीड़ देखने को मिल रही है. कोविड गाइडलाइंस के चलते लोग यहां कम ही आ रहे हैं.

Sawan 2021: कोरोना का असर सावन के दौरान भी देखने को मिल रहा है. सावन के पहले सोमवार को जहां मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती थी. वहीं अब कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी जा रही है. शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती थी. मगर इस साल मंदिर प्रबंधक और पुलिस प्रशासन ने कोरोना को देखते हुए कड़े प्रबंध किए हैं, जिस वजह से इसका असर भीड़ पर देखा जा रहा है.

मंदिर में भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही केवल जलाभिषेक करने की अनुमति दी जा रही है. मंदिर में बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नही करने दिया जा रहा है. सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार मंदिर के कपाट भी सुबह 7 बजे खोले जाएंगे और शाम को सात बजे बंद कर दिए जाएंगे.

क्या है मान्यता?
माना जाता है कि भगवान शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल में ही निवास करते हैं. यही से वे सृष्टि का संचालन और लोगो का कल्याण करते हैं. दक्ष प्रजापति मंदिर के महंत विसवेश्वर पूरी का कहना है कि सावन का महीना भगवान शिव का अति प्रिय महीना होता है. कनखल दक्ष प्रजापति महादेव की ससुराल है. भगवान शिव ने राजा दक्ष को वचन दिया था कि सावन के एक महीने वह यहीं पर वास करेंगे. इसलिए भगवान शिव सावन में दक्ष प्रजापति में ही वास करते हैं. 

भगवान शिव के आगमन का स्वागत
सावन के पहले सोमवार से पहले भगवान शिव के आगमन का स्वागत किया जाता है. क्योंकि भगवान शिव अपनी ससुराल में एक महीने के लिए विराजमान हो गए हैं. मान्यता है कि सावन के महीने में ही भगवान शिव की जटा से गंगा अवतरित हुई थी. इसलिए सावन के महीने में गंगाजल, दूध, दही, शहद, बूरा, गन्ने के रस और भांग धतूरे से भगवान शिव की पूजा की जाती है.

ये भी पढ़ें:

करगिल विजय दिवस पर धरने पर बैठा शहीद विवेक सक्सेना का परिवार, खोखले साबित हुए सरकार के आश्वासन

यूपी: 15 साल की लड़की को किडनैप कर ले गए उत्तराखंड, होटल में गैंगरेप के बाद सड़क पर छोड़ा

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget