एक्सप्लोरर

भदोही में प्रधान के पति पर फायरिंग करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो गिरफ्तार

भदोही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बुधवार को प्रधान के पति पर हमला करने वाले आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गये. जानकारी के मुताबिक इन दोनों हमलावरों पर दर्जनों मुकदमों दर्ज हैं.

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हई. इस दौरान भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की. जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी है. घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुधवार की शाम इन दोनों बदमाशों ने निवर्तमान ग्राम प्रधान के पति को गोली मारी थी. इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है. बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वह बाल-बाल बच गये.

बदमाशों ने प्रधान के पति को मारी थी गोली

बीते बुधवार को भदोही कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुर गांव में निवर्तमान ग्राम प्रधान के पति भगवंता प्रसाद उर्फ जज्जे हरिजन को बाइक सवार दो बदमाश गोली मारकर फरार हो गए थे. प्रधान पति गोली लगने की वजह से घायल हुआ था. क्राइम ब्रांच और भदोही कोतवाली पुलिस की टीम इन बदमाशों की तलाश कर रही थी. मुखबिर से सूचना मिली थी बाइक से सवार होकर यह बदमाश कहीं जाने वाले हैं, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की. पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में प्रमोद सिंह और अंबरीश सिंह उर्फ आयुष सिंह को गोली लगी है. दोनों के पैर में गोली लगने के बाद बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रमोद सिंह बड़ा हिस्ट्रीशीटर

बताया जाता है कि, प्रमोद सिंह जो भदोही जनपद के दुर्गागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है, इस पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. इसके अलावा अन्य दूसरा बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है, उसका नाम अंबरीश सिंह उर्फ आयुष सिंह है, जो जौनपुर जिले के चंदवक का रहने वाला है. इस पर भी 8 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. इन दोनों बदमाशों के पास से पुलिस को एक पिस्टल और तमंचा मिला है. इन दोनों बदमाशों पर हत्या ,लूट तथा हत्या के प्रयास, लूट के प्रयास के कई मुकदमें भदोही, जौनपुर और वाराणसी में दर्ज हैं. इस मुठभेड़ में भदोही कोतवाली के इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है. इस मुठभेड़ में वह बाल-बाल बचे हैं.

ये भी पढ़ें.

भरी मीटिंग में मातहत अफसर से बोले प्रमुख सचिव, 'चिड़ियाघर से बुलाकर बैठा दिया है', पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget