एक्सप्लोरर

भरी मीटिंग में मातहत अफसर से बोले प्रमुख सचिव, 'चिड़ियाघर से बुलाकर बैठा दिया है', पढ़ें पूरा मामला

लखनऊ में समाज कल्याण विभाग की बैठक में निदेशक को प्रमुख सचिव ने अपशब्द बोले. जिसके चलते उनकी तबीयतय बिगड़ गई. यहां तक कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

लखनऊ: समाज कल्याण विभाग के निदेशक और सीनियर आईएएस अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी की तबियत यूं नहीं खराब हुई थी. उन्हें अस्पताल यूं ही नहीं भर्ती कराया गया है. समाज कल्याण निदेशालय के अधिकारियों और कर्मचारियों में आक्रोश और असन्तोष ऐसे ही नहीं पनपा है. इसके पीछे सीनियर आईएएस और प्रमुख सचिव बीएल मीणा का अभद्र आचरण बड़ी वजह बताया जा रहा है.

तनाव के चलते बिगड़ी तबीयत

प्रमुख सचिव बीएल मीणा के दुर्व्यवहार की वजह से ही सीनियर आईएएस बाल कृष्ण त्रिपाठी की तबियत गुरुवार सुबह अचानक बिगड़ गई. निदेशक कार्यालय परिसर में ही लड़खड़ा कर गिर पड़े तो हड़कंप मच गया. उन्हें सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि दो दिन पहले प्रमुख सचिव ने स्कॉलरशिप की ऑनलाइन मीटिंग में निदेशक को अपशब्द कहे थे. मीटिंग में 75 जिलों के अधिकारी-कर्मचारी जुड़े थे.

मीटिंग में कहे अपशब्द

उसी मीटिंग में प्रमुख सचिव बीएल मीणा ने निदेशक को जमूरा तक कह दिया था. प्रमुख सचिव बोले कि, 'एक बेवकूफ आदमी बैठा दिया है सरकार ने. इसको कुछ आता-जाता नहीं है. पता नहीं कहां से चिड़ियाघर से बुलाकर डायरेक्टर को बैठा दिया है. ऑनलाइन मीटिंग में प्रमुख सचिव ने निदेशक पर एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर कराने तक की धमकी भी दी.

अपने मातहतों के सामने सार्वजनिक रूप से अपमानित निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी मीटिंग के बाद से ही काफी तनाव में रह रहे थे. गुरुवार सुबह वह ऑफिस पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अस्पताल पहुंच गए.

विरोध में कर्मचारियों ने दफ्तर में जड़ा ताला

समाज कल्याण निदेशालय में निदेशक की तबीयत खराब होने से कर्मचारियों में आक्रोश है. निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी के अस्पताल जाते ही कर्मचारी अपने कुर्सियां छोड़कर बाहर निकल आए और कार्यालय में तालाबंदी कर दी. परिसर में एकत्र होकर कर्मचारियों ने दोषी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रमुख सचिव आये दिन मातहतों से अभद्रता करते रहते हैं. उनसे अशोभनीय बातें करते हैं और सार्वजनिक रूप से जलील करते हैं. अपशब्द कहकर अधिकारियों और कर्मचारियों को अपमानित किया जाता है. निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी को भी उन्होंने अपशब्द कहे थे जिसकी वजह से वह तनाव में रह रहे थे.

निदेशक हाल जानने मंत्री पहुंचे

निदेशक की तबीयत खराब होने की जानकारी पाते ही समाज कल्याण मंत्री भी अस्पताल पहुंचे और उनसे बातचीत की. विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि शासन स्तर के अधिकारी के आचरण की जानकारी मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भी है, इसके बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है. कर्मचारियों के प्रति अधिकारी के इस तरह के आचरण से विभाग में असंतोष है और किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है.

ये भी पढ़ें.

नेपाल पुलिस की गोली से भारतीय की मौत, पीलीभीत के तीन युवकों से बहस के बाद हुई फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget