एक्सप्लोरर

उत्तराखंड पुलिस पर हमला कर एके 47 छीनकर भागा इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस पर हमला करने वाले बदमाश जसवंत सिंह जस्सा को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जस्सा उत्तराखंड पुलिस से एके 47 रायफल छीनकर भागा था.

पीलीभीत: पीलीभीत ज़िले की हज़ारा पुलिस ने शुक्रवार को इनामी बदमाश जसवंत सिंह जस्सा को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार कर लिया, जो दबिश देने आई उत्तराखंड राज्य के थाना नानकमत्ता पुलिस पर हमला कर उससे एके 47 (एसाल्ट राइफल) छीनकर फरार हो गया था. पुलिस के अनुसार बदमाश जस्सा को राइफ़ल छीनकर भागने के तेरहवें दिन गिरफ्तार किया गया.

लूटी गई एके 47 व तमंचा बरामद

पुलिस ने उसके पास से लूटी गई एके 47 व एक तमंचा बरामद किया है. जस्सा पर 25000 व 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था. चौबीस अप्रैल रात्रि 2 बजे के करीब हुई इस घटना के बाद ऊधमसिहंनगर(उत्तराखण्ड) एसएसपी ने दरोगा सहित स्टाफ को निलंबित कर दिया था. पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार ने बदमाश की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की थीं.

मुठभेड़ के दौरान जस्सा के पैर में लगी गोली

कुमार के अनुसार माधोटांडा थाना क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार शाम को हुई मुठभेड़ में बदमाश जस्सा के पैर में गोली लगी. बदमाश की फायरिंग से एक सिपाही भी घायल हुआ है. दोनों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है. उन्होंने बताया क़ि जस्सा के पास से लूटी गई एके 47 असॉल्ट राइफल व तमंचा बरामद किया गया है. जस्सा ने हजारा थाना क्षेत्र के रागवपुरी से उत्तराखंड पुलिस की राइफल लूटी थी.

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मझारा की है. यहां हत्या के मामले में फरार चल रहे अपराधी जस्सा की तलाश में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाने की पुलिस ने 24 अप्रैल को देर रात्रि दबिश दी थी. गांव में जस्सा ने अपने साथियों के साथ एकजुट होकर पुलिस टीम पर हमला कर एक सिपाही से एके 47 एसाल्ट राइफल छीन ली थी और फरार हो गया था.

ये भी पढ़ें.

Coronavirus Update: कोरोना संक्रमण के चलते अरुणाचल प्रदेश में पूरे महीने के लिये लगा नाइट कर्फ्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget