एक्सप्लोरर

प्रतापगढ़ में बदमाशों पर हावी हो गया है पुलिस का खौफ, अपराधियों को सता रहा है इस बात का डर

यूपी में पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन का असर नजर आने लगा है. प्रतापगढ़ पुलिस का खौफ बदमाशों पर इस कदर हावी हो गया है कि घटना के बाद आरोपी खुद थाने में जाकर सरेंडर कर रहे हैं.

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस का खत्म इकबाल धीरे-धीरे अब पटरी पर लौट रहा है. अपराध गढ़ के नाम से कुख्यात प्रतापगढ़ के अपराधियों के दिल और दिमाग में प्रतापगढ़ पुलिस का खौफ इस कदर हावी हो गया है कि घटना के बाद आरोपी खुद थाने में जाकर सरेंडर कर रहे हैं.

बदमाश ने किया सरेंडर मामला नगर कोतवाली इलाके का है जहां शनिवार दोपहर इलाके का खूंखार बदमाश अमजद ने बेगम वार्ड के अरशद नाम के युवक को गोली मार दी थी. अरशद को गंभीर हालत में प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. वहीं, जब पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देनी शुरू की तो वारदात को अंजाम देकर फरार बदमाश अमजद ने खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया.

खौफ में हैं बदमाश बदमाश के सरेंडर करने की चर्चा पूरे जिले में शुरू हो गई है. लोगों का मानना है कि पुलिस जिस तरीके से ऑपरेशन क्लीन को अंजाम दे रही है उसका नतीजा देर से ही सही लेकिन अब आने लगा है. 2021 में अब तक एक दर्जन से अधिक बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो चुकी है. मुठभेड़ के दौरान कई बदमाश पुलिस की कार्रवाई में घायल भी हुए हैं. इसी बात का डर शायद अब बदमाशों को सताने लगा है. उन्हें डर है कि कहीं पुलिस मुठभेड़ में उन्हें गोली ना मार दे, जिसकी वजह से वो सरेंडर करने में ही अपनी समझदारी समझ रहे हैं.

ये है पुलिस का दावा फिलहाल पुलिस सरेंडर करने वाले बदमाश अमजद की निशानदेही पर गोलीकांड में प्रयुक्त तमंचा और घटनास्थल से कारतूस भी बरामद कर लिया है. पुलिस का दावा है कि बदमाश चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो उसे सलाखों के पीछे पहुंचाना ही प्रतापगढ़ पुलिस का मकसद बन चुका है. हालांकि, पुलिस का दावा है कि उसने बदमाश अमजद को खुद गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें:

In Pics: ग्लेशियर टूटने से तबाह हुआ ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट, 150 लोगों के लापता होने की आशंका

पीएम मोदी और गृहमंत्री ने ग्लेशियर टूटने पर सीएम रावत से की बात, बोले- पूरा देश उत्तराखंड के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget