एक्सप्लोरर

यूपी: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, एक्सप्रेस-वे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश हुआ ढेर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी. बदमाश की पहचान बावरिया गैंग के खूंखार अपराधी बबलू के रूप में हुई है.

नोएडा, एजेंसी. एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को पंचर कर लूटपाट और दुर्व्यवहार करने वाले गिरोह के एक बदमाश को उत्तर प्रदेश पुलिस के एसटीएफ ने शुक्रवार को मार गिराया. बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था. पुलिस ने बताया कि यह बदमाश उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित कई इलाकों में राजमार्गों पर लूटपाट और दुष्कर्म बलात्कार करने के मामलों में वांछित चल रहा था. बदमाश के पास से पुलिस ने अवैध हथियार, दो मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान बदमाश के तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के एसटीएफ और थाना अलीगढ़ पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना टप्पल क्षेत्र में एक सूचना के आधार पर कुछ बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया. इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी. बदमाश को उपचार के लिए अलीगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यूपी: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, एक्सप्रेस-वे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश हुआ ढेर

अधिकारी ने बताया कि बदमाश की पहचान बावरिया गैंग के खूंखार अपराधी बबलू पुत्र रामपाल निवासी डबुआ कॉलोनी बल्लभगढ़ के रूप में हुई है. बबलू बुलंदशहर, अलीगढ़ और पलवल में करीब 10 मामलों में वांछित चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर अलीगढ़ और बुलंदशहर जिलों में 50- 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. बबलू के तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे जिनकी तलाश की जा रही है. बदमाश के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, साइकिल के एक्सेल (रिम) और कई अहम जें बरामद की हैं. मुठभेड़ में मारा गया बदमाश राजमार्ग पर अपराधों को अंजाम देने के लिए कुख्यात था.

यूपी: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, एक्सप्रेस-वे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश हुआ ढेर

कुलदीप नारायण सिंह ने बताया कि बदमाश अपने गिरोह के साथ मिलकर एक्सप्रेस-वे पर रात को साइकिल का एक्सेल फेंक देता था और जैसे ही वाहन साइकिल के एक्सेल के ऊपर से गुजरता था, तेज आवाज आती थी. सिंह ने कहा कि वाहन चालक अपने वाहन को रोक देते थे और ये लोग मदद करने के बहाने वहां पर पहुंच जाते थे. उन्होंने बताया कि ये बदमाश वाहन में सवार महिला, पुरुष, बच्चों सभी को बंधक बना लेते थे और मारपीट कर अंधेरे में ले जाकर लूटपाट करते थे. सिंह के मुताबिक ये बदमाश महिलाओं और बच्चियों के साथ बदसलूकी भी करते थे.

यह भी पढ़ें:

Kanpur Encounter: यूपी एडीजी ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बड़ा बयान, पुलिस से हुई बड़ी चूक

Kanpur Encounter: विकास दुबे जैसा शातिर अपराधी अब तक शिकंजे से बाहर क्यों था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget