एक्सप्लोरर

Arjun Award 2023: अर्जुन पुरस्कार मिलने की घोषणा पर मोहम्मद शमी के गांव में जश्न, मिठाई खिलाकर दी मुबारकबाद

Mohammed Shami News: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा. 9 जनवरी, 2024 को भारत की राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करेंगी.

Arjun Puraskar 2023: खेल मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की है. इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल हैं. जिन्हें साल 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. नौ जनवरी के दिन उन्हें यह अवॉर्ड मिलेगा. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें यह पुरस्कार देंगी. यूपी के अमरोहा में मोहम्मद शमी के गांव में ये खबर आने के बाद से जश्न का माहौल है और परिवार खुशियां मना रहा है.

गांव में लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दे रहे हैं. मोहम्मद शमी ने इस साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे और टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. उनके इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है. 

खेल मंत्रालय ने की ये घोषणा 

खेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 भारतीय शटलर चिराग चंद्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को बैडमिंटन में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा. मोहम्मद शमी समेत अन्य 26 खिलाड़ियों को खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2023 में अर्जुन पुरस्कार मिलेगा. 


Arjun Award 2023: अर्जुन पुरस्कार मिलने की घोषणा पर मोहम्मद शमी के गांव में जश्न, मिठाई खिलाकर दी मुबारकबाद

हर साल दिए जाते हैं राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं. 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. 'खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार' पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना के गुण दिखाने के लिए दिया जाता है.

'खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार' लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षकों को दिया जाता है 'खेलों और खेलों में आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार' उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखते हैं.

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: बढ़ती ठंड के बीच रामलला को ओढ़ाई गई रजाई, गर्म हवा के लिए लगा ब्लोअर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget