एक्सप्लोरर

Ram Mandir: बढ़ती ठंड के बीच रामलला को ओढ़ाई गई रजाई, गर्म हवा के लिए लगा ब्लोअर

Ram Mandir News: अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है. इसलिए सर्दी हो या गर्मी, उनकी उसी तरह सेवा होती है जैसे किसी बालक की जाती है.

Ram Mandir Inauguration: ठंड के बदलते मिजाज को देखते हुए अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला को अब शयन आरती के बाद रात्रि में रजाई ओढ़ाई जा रही है. इसी के साथ सर्दी से बचाव और मंदिर के वातावरण को गर्म रखने के लिए ब्लोअर भी लगा दिया गया है. यही नहीं उन्हें रबड़ी और पेड़ा पूड़ी सब्जी का भोग भी लगाया जा रहा है. पहले 3 किलो पेड़ा का भोग लगता था, लेकिन अब भीड़ को देखते हुए 5 किलो पेड़ा का भोग लगता है और दोपहर में खीर का भोग लगता है.

ये भोग लगा हुआ प्रसाद जो आरती में सम्मिलित होने के लिए श्रद्धालु आते हैं उनमें वितरित किया जाता है. सर्दी का मौसम है और तापमान भी अब लगातार नीचे गिर रहा है. वातावरण में ठंडक भी बढ़ रही है जिसको देखते हुए बाल रूपी रामलला की देखरेख बढ़ाते हुए ये कदम उठाया गया है. सनातन धर्म में मान्यता है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति को भी उसी तरह का अनुभव होता है जैसे मानवी शरीर को होता है क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति में साक्षात आराध्य का वास हो जाता है. 

स्नान कराने के साथ बदलते हैं वस्त्र 

इसी तरह उनको स्नान कराया जाता है, वस्त्र बदले जाते हैं, भोग लगाया जाता है, उनका श्रृंगार होता है. भोर में आरती के साथ जगाया जाता है तो रात्रि में शयन आरती के साथ सुलाया जाता है बिल्कुल किसी जीवित इंसान की तरह. इसीलिए ठंड में बदलते तापमान को देखते हुए रामलला के बालस्वरुप की पूजा आराधना और व्यवस्था की जाती है. मंदिर के संतोष पुजारी ने कहा कि प्रभु बाल रूप में हैं. ठंड से बचाने के लिए अभी तक हल्का चद्दर उड़ाया जा रहा था और उसके बाद कंबल की व्यवस्था हुई. अब रजाई का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

गर्मी में रहती है एसी की व्यवस्था

उन्होंने बताया कि रजाई में रामलला को शयन कराया जाता है. अगर आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ती है तो हीटर लगाए जाएंगे और गर्मी में एसी की व्यवस्था है. बाल रूप को देखते हुए सारी अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं. ट्रस्ट के द्वारा संख्या को देखते हुए अब 5 किलो पेड़ा आने लगा है और राबड़ी का भोग लगता है. आरती में जितने भी लोग शामिल होते हैं उन सभी को रबड़ी का प्रसाद सुबह में दिया जाता है. 

श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ी

उन्होंने बताया कि खीर का जब दोपहर में भोग लगता है जैसी संख्या रहती है 100 से लेकर 150 तक की, सभी को खीर वितरित किया जाता है. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है. पहले ठंडी के मौसम में हम लोग बैठे रहते थे. एक-दो लोग आते थे, लेकिन इस समय जो स्थिति है, दो-दो लाइन चलती हैं. भीड़ दोगुना नहीं कई गुना बढ़ गई है. 

ये भी पढ़ें- 

Mimicry Row: मिमिक्री विवाद पर विपक्षी सांसदों पर भड़के सीएम योगी, बोले- 'बेहद शर्मनाक, उनके कुसंस्कारों को दर्शाता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget