एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: मुरादनगर में गिरा श्मशान घाट का लेंटर, अब तक 16 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गाजियाबाद मुरादनगर में रविवार हुए हादसे में आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार ने 16 लोगों के मरने की पुष्टि की है. 30 से ज्यादा लोगों को मलबे से निकाला गया.

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बड़ा हादसा हुआ है. मुरादाबाद इलाके में बारिश के बीच यहां एक श्मशान घाट का लेंटर गिर गया है. लेंटर गिरने से मलबे में कई लोग दब गए. फिलहाल 10 लोगों के शव को बाहर निकाल लिया गया है. जानकारी के मुताबिक अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. सीएमएस अनुराग भार्गव ने ये जानकारी दी. गाजियाबाद में मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि हादसे की जांच की जाएगी. इसकी जांच कमिश्नर मेरठ और आईजी मेरठ करेंगे. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दु:ख जताया है. उन्होंने कहा कि मेरी संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है.

अभी भी मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है. लोगों को मलबे से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं. इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम भी लोगों को मलबे से बाहर निकाल रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है.

अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे लोग जानकारी के मुताबिक मुरादनगर में रहने वाले फल विक्रेता जयराम की आज सुबह मौत हो गई थी. जयराम के परिजन और उनके जानकार मुरादनगर के श्मशान घाट में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे. अंतिम संस्कार के बाद जब बारिश होने लगी तो लोग बारिश से बचने के लिए लेंटर के नीचे खड़े हो गए. उसी दौरान ये लेंटर भरभरा  कर गिर गया.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान वहीं, इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम कार्यालय की तरफ से कहा गया कि गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचाई जाए तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए.

ये भी पढ़ें:

जौनपुर: ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने अगवा कर 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, यूं खुला राज

बेंगलुरु में यूपी के चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो चोरों से ढाई करोड़ के 4 किलो आभूषण बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget