एक्सप्लोरर

प्रयागराज: माघ मेले के लिए कोविड टास्क फोर्स का किया गया गठन, लोगों से की गई है ये अपील...

संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला 15 जनवरी से शुरू हो रहा है. मेले को लेकर कोविड टास्क फोर्स का गठन किया गया है. मेले में सेनेटाइजेशन पर खास फोकस किया जाएगा.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं. माघ मेला 15 जनवरी से शुरू हो रहा है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए यहां बेहद खास इंतजाम किए जा रहे है. यहां तैनान होने वाले सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का कोरोना टेस्ट भी कराया जा रहा है, इतना ही नहीं कोविड टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है.

बनाई गई कोविड टास्क फोर्स माघ मेले की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि, "16 प्रवेश बिंदू हैं जहां कोविड टास्क फोर्स का गठन किया गया है. हमने आने वाले लोगों से अपील की है वो अपनी आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट लेकर आएं."

बनाए जाएंगे कोविड जांच सेंटर बता दें कि, इस बार माघ मेले में कल्पवासियों और संतों के शिविरों में भी तमाम पाबंदियां रहेंगी. यहां स्थाई तौर पर महीने भर या कुछ दिनों के लिए रुकने वाले सभी श्रद्धालुओं-सेवकों और कर्मचारियों का रिकॉर्ड रखना होगा. मेले में कई जगहों पर कोविड जांच के सेंटर भी बनाए जाएंगे. यहां बीमार और संदिग्ध के साथ ही रुकने वाला कोई भी श्रद्धालु अपनी जांच करा सकेगा. मेले में स्थाई तौर पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और दुकानदारों का भी रैंडम टेस्ट कराया जाएगा.

अस्पताल और आइसोलेशन वार्ड भी बनाए जाएंगे मेले के सभी सेक्टरों में अस्पताल और आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे. कोविड सुरक्षा को लेकर सरकारी अमले का पूरा फोकस कल्पवास करने यानी एक महीने तक स्थाई तौर पर रहने वाले संत महात्माओं और श्रद्धालुओं पर होगा. प्रमुख स्नान पर्वों पर आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द स्नान कराकर मेला क्षेत्र से वापस भेजने की तैयारी है.

सेनेटाइजेशन पर दिया जाएगा खास ध्यान माघ मेले में सेनेटाइजेशन पर खास फोकस किया जाएगा. कोविड प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन कराने के लिए अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. शिविरों और दुकानों के बीच दूरी रखी जाएगी. मेले में आने वाले हर व्यक्ति को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाएगा. कल्पवासियों के लिए ऐसी व्यवस्था रहेगी, जिसमे उनके रहने वाली जगहों पर बाहरी लोग प्रवेश न कर सकें.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद हादसे में बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, 13 लोगों का इलाज जारी, तीन की हालत बेहद नाजुक

एक साथ दो कोरोना वैक्सीन लॉन्च कर भारत ने दुनिया में खुद को साबित किया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget