एक्सप्लोरर

रायबरेली: 20 लाख रुपयों की लालच में मौसेरे भाई ने रची साजिश, शराब पिलाकर भाई को उतारा मौत के घाट

रायबरेली में मौसेरे भाई ने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया. अरबाज ने अपने साथी कल्पनाथ के साथ मिलकर शाम को फरमान को बुलाया और शराब-कबाब की जमकर पार्टी हुई. जब फरमान ज्यादा नशे में हो गया तो उसकी हत्या कर दी गई.

रायबरेली: रुपयों की लालच में आकर भाई ने भाई का ही कत्ल कर दिया और शव को तालाब में उगे जलकुंभी के नीचे दफन कर दिया. सूचना मिलने के बाद जांच के दौरान पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया. मृतक दुबई से कमाकर लौटा था और उसके खाते में 20 लाख रुपए थे. इन्हीं रुपयों की लालच में आकर भाई ने भाई के रिश्ते को कलंकित कर दिया और खुद उसकी जान का दुश्मन बन बैठा. मामला डीहथाना क्षेत्र के रोखा गांव का है.

मौसेरे भाई को दिया एटीएम डीह थानाक्षेत्र के रोखा निवासी अबरार का पुत्र फरमान कई सालों से सऊदी अरब में काम करता था और फिलहाल घर आया था. 14 सितंबर को वो बाइक खरीदने के लिए अपने मौसेरे भाई अरबाज के साथ घर से निकला था लेकिन वंहा पैसे कम पड़ जाने पर अपना एटीएम कार्ड और पासवर्ड बताकर मौसेरे भाई अरबाज को पैसे लेने भेजा. जब अरबाज ने उसके खाते में 20 लाख रुपये देखे तो उसका मन डोल गया और उसने उन रुपयों को हड़पने का मन बना लिया.

पार्टी के दौरान की हत्या अरबाज ने अपने साथी कल्पनाथ के साथ मिलकर शाम को फरमान को बुलाया और शराब-कबाब की जमकर पार्टी हुई. जब फरमान ज्यादा नशे में हो गया तो उसकी डंडे से जमकर पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को कचौआ तालाब में फेंक दिया. जब रात में फरमान घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में तहरीर दी.

दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस के तलाश करने पर फरमान का शव तालाब में जलकुंभी के नीचे से मिला. पड़ताल करने पर शक की सुई अरबाज की तरफ घूमी और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उसके साथी कल्पनाथ को भी गिरफ्तार कर लिया है. दोनों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा, फरमान के खाते से निकाले गए एक लाख 78 हजार रुपये और एटीएम कार्ड बरामद कर लिया गया.

रायबरेली: 20 लाख रुपयों की लालच में मौसेरे भाई ने रची साजिश, शराब पिलाकर भाई को उतारा मौत के घाट

पुलिस को बताई कहानी मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने स्वाट टीम प्रभारी अमरेश त्रिपाठी के साथ डीह प्रभारी जेपी यादव को निर्देशित किया था. जिसके बाद एक्टिव मोड में आई स्वाट टीम ने अरबाज और उसके मित्र कल्पनाथ को एक नाटकीय ढंग से सुराग रसी करके गिरफ्तार कर लिया. पहले तो दोनों तरह-तरह की कहानियां बताते रहे लेकिन जब सबूतों के आधार पर स्वाट टीम प्रभारी ने उससे पूछताछ की तो आरोपी ने गुनाह कुबूल कर किया.

इलाके में चर्चा जैसे ही ग्रामीणों और रिश्तेदारों को पता चला कि उसका मौसेरा भाई ही अपने भाई का हत्यारा है तो लोगों में आक्रोश पैदा हो गया. ये मामला चर्चा का विषय भी बन गया कि पैसों की लालच में रिश्ते कैसे कलंकित होते हैं. फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें:

नकली बाल लगाकर खुद को अमन कहता था अब्दुल्ला, बहला फुसलाकर किशोरियों के साथ करता था ये काम

कानपुर: शादी से इनकार करने पर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, गेट पर किया पथराव, जमकर हुआ हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget