एक्सप्लोरर

UP: शौचालय निर्माण में अफसरों की रिपोर्ट अलग-अलग, धन के बंदरबांट पर कोर्ट ने भेजा समन

यूपी के बाराबंकी में शौचालय निर्माण में बड़ी धांधली सामने आई है. पूरे प्रकरण में दो अफसरों के रिपोर्ट में फर्क आने के बाद ये मामला खुला. फरियादी ने अब कोर्ट की शरण ली है.

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हुए सरकारी शौचालय निर्माण में खुद अधिकारी अपनी जांच रिपोर्ट में ही फंस गए हैं. जिसके बाद बाराबंकी न्यायालय ने शौचालय निर्माण में हुई धांधली और गबन में अधिकारियों को समन जारी कर कोर्ट में 15 मार्च को तलब किया है. इस प्रकरण में हुई जांच में दो अधिकारियों ने जो जांच रिपोर्ट भेजी वो दोनों एक दूसरे से अलग हैं.

अधिकारियों को भेजा गया समन

राजधानी लखनऊ के नजदीक बाराबंकी जिला ओडीएफ घोषित है, लेकिन आज भी तमाम जगह शौचालय नहीं हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सरकारी धन के बंदरबांट और गबन मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस द्वारा भेजी गई फाइनल रिपोर्ट को खारिज कर पूर्व एसपी, सीडीओ, बीडीओ और थानाध्यक्ष समेत छह लोगों को समन जारी कर दिया है. मामले की कोर्ट में पैरवी कर रहे अधिवक्ता शिव कुमार वर्मा ने बताया कि ब्लॉक देवा अंतर्गत अरौरा गांव में हुए शौचालय निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है. जिसमें खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तो शामिल हैं ही, साथ ही जानकारी के बावजूद तत्कालीन सीडीओ मेधा रूपम, एसपी अरविन्द चतुर्वेदी और एसओ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने जो रिपोर्ट ग्रामीणों के विरुद्ध शासन को भेजी इसके लिए वह भी बराबर के जिम्मेदार हैं.

ये था पूरा मामला

बाराबंकी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नंद कुमार ने सभी पर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए समन जारी किया है और 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने को कहा है. दरअसल मामला ब्लॉक देवा के नारायण भारी गांव का है. जहां के रामप्रताप ने जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह को अपने गांव में हुए शौचालय निर्माण की जांच करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था. एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि तीन बार और तीनों जांच रिपोर्ट अलग-अलग निकली. जानकारी के अनुसार, प्रशासन का दावा था कि, 511 शौचालय निर्माण हुए थे लेकिन एसडीएम और सीडीओ की जांच रिपोर्ट अलग है. एसडीएम की रिपोर्ट बता रही है 511 में से 300 शौचालय निर्माण हुआ है, 150 अर्धनिर्मित हैं, 40 का निर्माण ही नहीं हुआ. वहीं, यहां की सीडीओ रही मेधा रूपम ने जांच रिपोर्ट में बताया की सभी शौचालय का निर्माण हो गया है. इन्हीं दोनों रिपोर्ट के आधार पर फरियादी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाने के चक्कर काटे लेकिन पुलिस ने मामले में कोई सुनवाई नहीं की, गोलमोल करते रहे.

हारकर फरियादी ने ली कोर्ट की शरण

आखिर में फरियादी ने बाराबंकी की कोर्ट में 156 3 के तहत प्रार्थना पत्र दिया और रिपोर्ट के आधार पर थाना देवा में एफआईआर दर्ज करवाई. यहां भी पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन लेकिन संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज नहीं की और उसमें भी फाइनल रिपोर्ट लगा दी. पीड़ित का कहना है कि, देवा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अनूप कुमार सिंह, महंगी और लग्जरी गाड़ी से चलते हैं, जिसकी कीमत 60 से 70 लाख रुपए बताई जा रही है. फिलहाल मामले का संज्ञान बाराबंकी न्यायालय ने लिया और सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 मार्च तक कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किए हैं. अधिवक्ता का कहना है कि मामला फर्जी होने के बावजूद भी जब उप जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट में पता चल गया फिर उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध क्यों नहीं एफआईआर दर्ज करवाई, जिससे वह लोग भी दोषी हैं.

ये भी पढ़ें.

योगी सरकार ने पेश किया 5 लाख 50 हज़ार करोड़ का बजट, छात्रों को मिलेंगे टैबलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
CM योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, जानें- कार्यक्रम
CM योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, जानें- कार्यक्रम
बनारस रेलवे स्टेशन पर पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्री हुए परेशान; अब रेलवे ने दी सफाई
बनारस रेलवे स्टेशन पर पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्री हुए परेशान; अब रेलवे ने दी सफाई
योगी सरकार ने निभाया वादा, अब होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलेगी 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा
योगी सरकार ने निभाया वादा, अब होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलेगी 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget