एक्सप्लोरर

जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बढ़ेगी सुरक्षा, इस वजह से एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिया आदेश

एमपी-एमएलए कोर्ट ने जेल प्रशासन को आदेश दिया कि मुख्तार अंसारी को जेल के अंदर पर्याप्त सुरक्षा दी जाए और उनकी सुरक्षा में कोई ढील या लापरवाही न बरती जाए.

Mukhtar Ansari Security: बाराबंकी की सांसद-विधायक अदालत (एमपी-एमएलए कोर्ट) ने बांदा जेल के अधिकारियों को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है. मुख्‍तार अंसारी के अधिवक्‍ता रणधीर सिंह सुमन ने बुधवार को बताया कि एमपी-एमएलए कोर्ट के जज कमल कांत श्रीवास्तव ने आज बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का आदेश दिया है. अदालत ने जेल प्रशासन को आदेश दिया कि मुख्तार अंसारी को जेल के अंदर पर्याप्त सुरक्षा दी जाए और उनकी सुरक्षा में कोई ढील या लापरवाही न बरती जाए.

बांदा जेल में बंद अंसारी की ओर से विशेष न्यायाधीश सांसद-विधायक अदालत व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अदालत में अपनी हत्या होने का अंदेशा जताने व जेल में उसकी हत्या की साजिश रची जाने के संदर्भ में एक आवेदन दिया गया था, जिस पर कोर्ट ने जेल प्रशासन को मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है.

ये है पूरा मामला

अंसारी की ओर से सुमन ने इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया कि वह (मुख्‍तार अंसारी) लगभग 16 सालों से कारागार में निरूद्ध है और वर्तमान समय में जिला कारागार बांदा में निरूद्ध है. सुमन के अनुसार कुछ समय से कुछ पुलिस अधिकारी और संदिग्ध व्यक्ति जेल में प्रवेश करते हैं और सीसीटीवी कैमरे का मुंह मोड़ देते हैं और अपराधियों के साथ मिली भगत कर उसकी हत्या कराना चाह रहे हैं. इसलिए कुछ कैदियों को पांच करोड़ रुपये देने का लालच भी दिया गया है. सुमन ने अदालत से उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की थी.

गौरतलब है कि जबरन वसूली के एक मामले में बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था. अंसारी को जिस एम्बुलेंस से लाया गया था, उस पर बाराबंकी की नंबर प्लेट लगी थी. जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉक्टर अलका राय और उनके कुछ सहयोगियों ने साल 2013 में इस एम्बुलेंस का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराया है. फर्जी दस्तावेज के आधार पर कराये गये इस एम्बुलेंस के पंजीकरण के मामले में इसी साल दो अप्रैल को बाराबंकी की थाना कोतवाली नगर में धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी, साजिश और सात क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट समेत कई सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में अंसारी और अलका राय समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. हाल ही में पंजाब की रोपड़ जेल से लाए जाने के बाद अंसारी को कई आपराधिक मामलों में बांदा जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर रखा गया है.

ये भी पढ़ें:

एलपीजी सिलेंडर महंगा, अखिलेश का तंज- उज्ज्वला योजना का नाम बदलकर ‘बुझव्वला योजना’ कर देना चाहिए

Tokyo Olympics: ओलंपिक खिलाड़ियों पर धन वर्षा करेगी यूपी सरकार, आज लखनऊ में होगा सम्मान समारोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Siddharthnagar News: एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
UP Weather: यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget