एक्सप्लोरर

यूपी में पार्षदों को मिलेगी कोरोना की गाइडलाइन पालन कराने की जिम्मेदारी, दिलाई जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि प्रयागराज के 80 वार्डों के पार्षद, नेशनल कैडेट कोर, भारत स्काउट वालंटियर्स और पुलिस की सहायता से कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराएं.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि लोग जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, इसके लिए प्रयागराज के 80 वार्डों के पार्षद नेशनल कैडेट कोर और भारत स्काउट वालंटियर्स और पुलिस की सहायता से गाइडलाइन का पालन कराएं. कोर्ट ने जिलाधिकारी को इस संबंध में प्रशिक्षण की व्यवस्था करने को कहा है. इसके साथ ही 31 अगस्त को कार्य योजना पेश करने का निर्देश दिया है, जिससे इसी तरह प्रदेश के अन्य शहरों की व्यवस्था की जा सके.

पीके जैसवार ने बताया कि उनके साथ 1600 वालंटियर्स स्वैच्छिक सेवा के लिए तैयार हैं. कोर्ट ने पूछा है कि सोशल डिस्टेन्सिंग और मास्क पहनने की अनिवार्यता को कैसे लागू किया जाएगा और पुलिस क्या काम कर रही है. कोर्ट ने नगर निगम प्रयागराज को सड़कों पर घूमने वाले जानवरों और कुत्तों को शहर से बाहर करने का निर्देश दिया है. यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है.

प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना इलाज में शामिल करने की मांग में दाखिल अर्जी पर सरकारी अस्पतालों में इलाज की बेहतर सुविधाओं न होने के तथ्य पेश करने को कहा है. कोर्ट ने प्रयागराज में गाइडलाइन का पालन न किए जाने की शिकायत के साथ दाखिल फोटोग्राफ अपर महाधिवक्ता को सौंपकर उनसे रिपोर्ट मांगी है.

सामाजिक कार्यकर्ता सुनील चौधरी ने कानपुर नगर में एक अस्पताल को 11 लाख दे चुके, कोरोना मरीज की लाश परिवार को सौंपने से इनकार करने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कहा अस्पताल साढे 14 लाख रुपये देने पर लाश देने की बात कर रहा है. कोर्ट ने जिलाधिकारी कानपुर नगर को जांच कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. वहीं अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव ने लखनऊ में कोरोना मरीज के साथ लापरवाही का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि लखनऊ के पत्रकार राधेश्याम दीक्षित के साथ दुर्व्यवहार किया गया है.

कोर्ट ने कहा कि राधेश्याम दीक्षित की शिकायत की जिलाधिकारी लखनऊ की तरफ से जांच कराई जा रही है. कोर्ट ने जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही राधेश्याम दीक्षित ने कहा कि वह नजदीक के सैंपल कलेक्शन सेंटर जाकर आरटीपीसीआर मशीन से कोरोना जांच करा लें और रिपोर्ट पेश करें. मास्टर डिग्री हासिल कर रहे एमबीबीएस वालों की लेवल थ्री के अस्पतालो में रेजीडेंट डॉक्टर की सेवाएं लेने की मांग में दाखिल अर्जी पर कोर्ट ने राज्य सरकार से विचार कर बताने को कहा है.

शैलेंद्र गर्ग ने पान, गुटखा, खैनी खाकर सड़क पर थूकने के आदेश का पालन न करने का मुद्दा उठाया. कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि एक अगस्त 2020 को जारी आदेश का पालन कैसे कराएगी. प्रदेश शासन के मुख्य सचिव ने कोरोना को लेकर मांगे गए रोड मैप को पेश करने के लिए समय मांगा.

कोर्ट ने उन्हें समय देते हुए कहा कि इसकी जानकारी भी दी जाए कि लोगों का आवागमन और व्यावसायिक गतिविधियों को न्यूनतम कैसे करेंगे और लोग अनावश्यक भीड़ न लगाने पाएं. कोर्ट ने राज्य सरकार से फिरोजाबाद में गाइडलाइन के विपरीत पशु मेला के मामले में जानकारी मांगी है. कोर्ट ने अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल से पूछा है कि गाइडलाइन का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है. याचिका पर अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी.

यह भी पढ़ें- 

मेरठ: बारिश का पानी भरने से 'तालाब' बन गया ये थाना, देखें तस्वीरें
आगरा के इस गांव में जहरीले नागों के साथ खेलते हैं बच्चे, अब बज रही है शिक्षा की बीन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
गाजियाबाद में सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, 500 पुलिसकर्मी रहे तैनात
गाजियाबाद में सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, 500 पुलिसकर्मी रहे तैनात
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिशन-27 के लिए बनाई रणनीति, सहयोगी दलों के साथ की अहम बैठक
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिशन-27 के लिए बनाई रणनीति, सहयोगी दलों के साथ की अहम बैठक
'मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर...', मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज
'मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर...', मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget