एक्सप्लोरर

Corruption in Agra: गरीबों को दिये जाने वाले 3 हजार से ज्यादा मकान भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ें, पढ़ें एबीपी गंगा की स्पेशल रिपोर्ट

Corruption in Government Scheme: आगरा में 12 साल पहले गरीबों के लिए आवास बनाये गये थे, लेकिन सिस्टम की लूट ने इन मकानों को खंडहर में तब्दील कर दिया.

Corruption in Agra in Government Scheme: गरीबों को उनका आशियाना देने के लिए बने 127 करोड़ की लागत से 3,640 मकान उद्धाटन से पहले ही जर्जर हुए मकानों के हालत जब फरवरी महीने में ABP Ganga ने दिखाई थी, तब सिस्टम में खलबली मच गई. जांच के बाद रिपोर्ट आई तो भ्रष्टाचार और सिस्टम की खुली लूट भी जाहिर हो गई. अब कार्रवाई का लॉलीपॉप दिया जा रहा है.

सरकारी योजना का बुरा हाल

ताज नगरी आगरा में साल 2009 में बसपा सरकार ने बीएसयूपी (basic service for Urban poor housing scheme)के तहत डूडा ने 127 करोड़ की लागत से यमुना पार के नारायच क्षेत्र में 3640 मकानों का निर्माण आगरा विकास प्राधिकरण के माध्यम से कराया था, मकान बने लेकिन 12 साल गुजर जाने के बाद भी लोगों को गृह प्रवेश का अधिकार नहीं दिया गया. बड़ी संख्या में लोगों को आवंटन पत्र तो बांटे गए लेकिन घर में घुसने की इजाजत नहीं मिली. जिसके बाद समय की रफ्तार और आगरा विकास प्राधिकरण के भ्रष्टाचार के साथ-साथ कमीशन खोरी ने भ्रष्टाचार की बालू और कमीशन खोरी की ईंटों से मकानों को खड़ा तो कर दिया लेकिन गुणवत्ता का ख्याल रखना ही भूल गए. जिसके बाद अब यह मकान किसी खंडहर से कम नहीं हैं. आलम यह है कि, ना तो इन मकानों में खिड़कियां ही बची हैं और ना ही दरवाजे, छतों के प्लास्टर तक झड़  चुके हैं और लेंटर की बीम तक दिखाई दे रही है, जो अपने आप में गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा रहे हैं.

सिर्फ 320 मकान रहने लायक 

एबीपी गंगा ने जैसे ही इन खंडहर हो चुके मकानों की जानकारी मिली तो अधिकारी भी अपनी गर्दन फंसता देख जांच की बात कहने लगे. जांच रिपोर्ट आने के बाद तो जैसे भूचाल ही आ गया हो. जांच रिपोर्ट में महज 320 मकानों को ही रहने लायक बताया गया है. जबकि 3260 मकानों को कंडम बताया गया है. सूत्रों की माने तो रिपोर्ट में जो मरम्मत की बात कही गई है, तो मरम्मत का खर्चा बहुत ज्यादा बताया गया है. इस लिहाज से टूटना ही विकल्प नज़र आता है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेन्द्र पैंसिया ने बताया कि, रिपोर्ट में मकानों की हालत बताई गई है. जिसमे मरमत में काफी खर्चा होना है. फिलहाल मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है, उसके बाद तय होगा कि क्या किया जाएगा. साथ ही दोषियों को भी चिन्हित करने को रिपोर्ट बनाई जा रही है और जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्यवाही होना तय है.

बहरहाल, इस मामले पर क्या कार्रवाई होगी ये तो आने वाला वक़्त बताएगा, लेकिन जिस तरह से 127 करोड़ में लूट खसोट हुई उसने सिस्टम में लिप्त भ्रष्टाचार को जरूर उजागर कर दिया है.

ये भी पढ़ें.

Gorakhpur Crime: गोरखपुर में नहीं थम रही वारदातें, मुफ्त शराब ना पिलाने पर वेटर को पीट-पीटकर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे करने से कुछ काम नहीं होगा...', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बोलीं BJP सांसद हेमा मालिनी
'ऐसे करने से कुछ काम नहीं होगा...', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बोलीं BJP सांसद हेमा मालिनी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget