एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने CM योगी को लिखा पत्र, बीजेपी नेताओं ने आखिर क्यों कहा शुक्रिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए लिखे गए लेटर पर बवाल शुरू हो गया है. बीजेपी नेता ने कांग्रेस का घेराव करते हुए कहा है कि नसीहत के लिए शुक्रिया.

सांसदों और भाजपा नेताओं ने प्रियंका वाड्रा और अजय लल्लू को दिखाया आईना

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखने वाली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ अब उत्तर प्रदेश के सांसदों और बीजेपी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी के सांसदों ने प्रियंका का घेराव करते हुए कहा कि काश प्रियंका वाड्रा एक-दो चिट्ठी महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ के लिए भी लिख देतीं.

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीटर पर प्रियंका वाड्रा का पत्र शेयर करते हुए लिखा था कि मध्यम वर्ग की समस्याओं, लघु और कुटीर उद्योगों, कारीगरों और किसानों की समस्याओं पर कुछ सुझावों और मांगों सहित कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसके साथ ही, उन्होंने उस पत्र की फोटो भी शेयर की, जो प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा है.

इस पर कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी ने ट्वीट कर है कि नसीहत के लिए शुक्रिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले से ही इन सभी विषयों पर प्रयासरत हैं. यह देखकर अच्छा लगा कि देश की आजादी के बाद से गरीबों के हक का पैसा लूटने वाले आज नसीहत दे रहे हैं. इसी को कहते है चोर की दाढ़ी में तिनका.

वहीं, कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने भी कांग्रेस को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा, 'बेहतर होगा कि प्रियंका एक-दो चिट्ठी महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ के लिए भी लिख दें. वहां की सरकारें मजदूरों को नहीं संभाल पा रहीं हैं.'

फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने  कहा, 'योगी आदित्यनाथ सबसे छोटी उम्र में सांसद बनने वाले नेता हैं और तीन बार सांसद बनने के बाद मुख्यमंत्री बने हैं. उन्हें किसी गैरजिम्मेदार और खानदान के नाम पर राजनीति करने वाली अनुभवहीन नेता की सलाह की जरूरत नहीं है.

राज्यसभा सदस्य कांता कदम ने भी पत्र को लेकर कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने कहा, 'नसीहत अच्छी देते हैं आप, एक बात बता दीजिये, आपकी सरकारों में देश की आजादी के बाद से गरीबों का जो हक का पैसा मारा है उसका विवरण कब देंगे आप.'

प्रियंका ने पत्र में किया लिखा

बता दें कि कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उन्हें कोरोना काल में छोटे-मध्यम व्यापारियों, किसानों, संविदा कर्मियों, गरीब और मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए 11 सुझाव दिए हैं. उनके इन पत्र को सत्ताधारी पार्टी के नेता भड़क गए हैं. ये हैं प्रियंका के सुझाव:

1- प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस माफी की घोषणा. लोन पर लगने वाली ब्याज दर शून्य करने और इसे जमा कराने की बाध्यता छह महीने के लिए स्थगित की जाए.

2- किसानों के चार महीने के ट्यूबवेल के बिल से लेकर घर के बिजली बिल को माफ किया जाए और उनके बकाया बिजली के बिल पर पेनाल्टी या ब्याज माफ की जाए.

3- किसानों द्वारा लिए गए लोन पर भी चार महीने का ब्याज माफ किया जाए. लो पर कटी आरसी पर भी तत्काल रोक लगे. उनपर पेनाल्टी और ब्याज माफ किया जाए.

4- संपूर्ण फसल खरीदने की किसानों को दी जाए. गन्ना सहित सभी भुगतान तत्काल किए जाएं.

5- कोरोना काल के दौरान सेवाओं के मद्देनजर शिक्षा मित्र, आशा बहनें, आंगनबाड़ी कर्मी, रोजगार सेवक/पंचायत मित्र व अन्य संविदा कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाए. इन्हें बोनस के रूप में एक महीने की सैलरी दी जाए.

6- छोटे व मंझोले उद्योगों का बैंक लोन माफ होना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

मोदी सरकार के आर्थिक पैकेज पर अखिलेश ने ली चुटकी.....कहा-'20 लाख के जीरो में कितनी गोल गोल गोली'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 7 मजदूरों की मौत, घायलों और मृतकों के नाम आए सामने
Live: चमोली हादसे में 7 मजदूरों की मौत, घायलों और मृतकों के नाम आए सामने
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget