एक्सप्लोरर

Top Ten News घट रही है कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने की दर....पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें

कोरोना वायरस के संक्रमण के मरीज भले ही अभी सामने आ रहे हों...लेकिन स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक इसके बढ़ने की दर में कमी आयी है। पढ़िये 21 अप्रैल की दस बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

1- देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 17656 हो गई है और 559 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव मरीज 14,255 हैं, 2841 ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1553 नए मामले सामने आए हैं और कुल 36 मौत दर्ज की गई हैं। स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक भारत का डबलिंग रेट जो लॉकडाउन से पहले 3.4 था अब उसमें सुधार आया है और यह 7.5 हो गया है, 19 अप्रैल तक 18 राज्यों में डबलिंग रेट की औसत देश की औसत से बेहतर है। गृह मंत्रालय के मुताबिक - कुछ हॉटस्पॉट्स में कोरोना की स्थिति बिगड़ रही है या बिगड़ती जा रही है। इन प्रभावी जगहों की स्थिति का ऑन द स्पॉट आंकलन करने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत गृह मंत्रालय ने 6 इंटर मिनीस्टीरियल सेंट्रल टीमों का गठन किया है।

2- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सुबह 11 बजे सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों साथ करेंगे कोरोना महामारी को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संवाद करेंगे।

3- दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 2,4,21,018 पहुंच गई है। 1,65,890 लोगों की मौत हुई है। वेबसइट वल्डोमीटर के मुताबिक खबर लिखे जाने तक अमेरिका में 764,265, स्पेन में 200,210, इटली में 178,972, फ्रांस में 152,894 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में 40,565, स्पेन में 20,852, इटली में 23,660, फ्रांस में 19,718, चीन में 4,632 लोगों की मौत हुई है।

4- पिछले हफ्ते सरकार ने कहा था कि उसकी प्राथमिकता लोगों को भोजन और आवास देने की है। इसे किया जा रहा है। कोर्ट ने पूछा था कि क्या उन्हें आमदनी देने पर विचार हो रहा है? सरकार को आज जवाब देना है।

5- लॉकडाउन के दौरान मीडिया संस्थानों की तरफ से पत्रकारों और दूसरे स्टाफ को नौकरी से हटाने, जबरन इस्तीफा लेने, बगैर वेतन छुट्टी पर भेजने, तनख्वाह में कटौती जैसी बातों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। नेशनल एलायंस ऑफ जर्नलिस्ट और 2 अन्य पत्रकार संगठनों ने कोर्ट से हर तरह के मीडिया संस्थान में लिए गए ऐसे सभी फैसलों को अप्रभावी घोषित करने की मांग की है।

6- जम्मू-कश्मीर में 4G इंटरनेट बहाल करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट इस मसले पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन को नोटिस जारी कर चुका है। याचिका में कहा गया है कि लॉक डाउन के दौरान सूचनाओं के लेन-देन के लिए बेहतर कनेक्टिविटी ज़रूरी है। बच्चे भी स्कूल की पढ़ाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से कर सकेंगे।

7- तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद ने एक बार फिर ऑडियो संदेश जारी किया है। ऑडियो संदेश में मौलाना साद ने महामारी से निबटने के मद्देनजर तब्लीग से जुड़े लोगों को सरकार का सहयोग करने की अपील की है। मौलाना साद ने कहा कि बीमारी का इलाज जरूरी है। जरुतमन्दों की मदद करें, भाईचारे से रहें। ऑडियो संदेश में रमज़ान से जुड़ी बातों का किया ज़िक्र किया है। ऑडियो संदेश में मुसलमानो को रमज़ान के दौरान घरों में रहकर इबादत करने की अपील की है। तराबीह(रमज़ान के दौरान पढ़ी जानी वाली विशेष नमाज़) के दौरान भी मस्जिदों में ना आने की अपील की है। इसके इळावा सभी लोगो से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

8- दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में फिलहाल तपती गर्मी से राहत है। पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से अगले 4-5 दिनों तक ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की माने तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर के राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय में 21 को बारिश का अनुमान है। राजधानी दिल्ली व एनसीआर के इलाके, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है।

9- यूपी में अब तक कोरोना वायरस के 1184 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। यूपी के कुल 1184 कोरोना पॉजिटिव में 814 तबलीगी जमात या उनके संपर्क के लोग है, कुल 1100 में 1026 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 140 संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज और 18 की मौत हो चुकी है, अब प्रदेश के 75 जिलों में 52 कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। आपको बता दें कि यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 84 नए केस मिलें हैं। जिलों की बात करें तो कोरोना पॉजिटिव के सर्वाधिक 241 मामले आगरा में सामने आए हैं।

10- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी में अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत अपने परिवार को एक पत्र भी लिखकर अपील की है। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से जंग के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताने के साथ ही मां से भावुक अपील की। उन्होंने लिखा है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए पिता जी के अंतिम संस्कार में कम से कम लोग शामिल हों। मां को सम्बोधित पत्र में उन्होंने लिखा है कि पिता को श्रद्धांजलि।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget