एक्सप्लोरर

Coronavirus Guidelines in UP: यूपी में इन नियमों का करना होगा पालन, कोरोना को लेकर CM योगी की उच्चस्तरीय बैठक खत्म

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की गुरुवार को लखनऊ में कोरोना (Corona) के हालात को लेकर बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक के दौरान उन्होंने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं.

Coronavirus Guidelines in UP: चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय टीम-9 के साथ बैठक की है. इस दौरान उन्होंने कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा नए वैरिएंट पर नजर रखने और हर पॉजिटिव केस की जीनोम सिक्वेंसिंग कराए जाने के लिए भी कहा है.

मुख्यमंत्री योगी ने अपने निर्देश में कहा कि कोविड टेस्टिंग और टीके की प्रीकॉशन डोज को बढ़ाएं. यूपी में स्थिति सामान्य है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि सतर्कता और सावधानी की जरूरत है. आइसीसीसी से सहयोग लेने के साथ ही एएनएम, आशा बहनों और आंगनबाड़ी को एक्टिव करें. विभिन्न देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ने कोविड प्रबंधन के लिए गठित उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ निर्देश दिए हैं.

बैठक के बाद सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, "बच्चों, बुजुर्गों व गंभीर रोग से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखें. भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर मास्क के प्रति लोगों को जागरूक करें. यूपी सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी संभव प्रयास निरंतर जारी हैं. आपकी सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है. विभिन्न देशों में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने का समाचार प्राप्त हो रहा है"

UP Politics: शिवपाल यादव ने पूर्वांचल में संभाली पार्टी की कमान, सपा के लिए 2024 की पिच तैयार, तस्वीरों में दिखी झलक

दिए गए निर्देश:- 

  • केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में समय-समय पर निर्गत गाइडलाइंस का पालन अवश्य करें.
  • प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में कोविड से बचाव के लिए ट्रेस, टेस्ट, ट्रीटमेंट और टीका की रणनीति सफल सिद्ध हुई है. ऐसे में हमें अलर्ट रहना होगा.
  • पब्लिक एड्रेस सिस्टम को एक्टिव करें.
  • कोविड की बदलती परिस्थितियों पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए.
  • चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग बेहतर समन्वय के साथ तैयारी करें.
  • राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति के परामर्श के अनुसार आगे की नीति तय की जाएगी.
  • कोविड के नए वैरिएंट पर सतत नजर रखी जाए.
  • नए वैरिएंट की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए. दैनिक टेस्टिंग को बढ़ाया जाए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget