एक्सप्लोरर

नोएडा में फिर बढ़ा कोरोना, एक दिन में 19 नए मरीज, कुल 43 हुए एक्टिव केस

Covid-19 Virus: 24 घंटे में नोएडा में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं. इससे इलाके में कोरोना मरीजों की कुल संख्या अब 43 पहुंच गई है. अभी तक कोई भी मरीज गंभीर हालत में नहीं है.

Covid-19 Virus Update: कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर से बढ़ता नजर आ रहा है. बीते 24 घंटे में नोएडा में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं. इससे इलाके में कोरोना मरीजों की कुल संख्या अब 43 पहुंच गई है. इनमें 21 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए हैं. मरीजों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी तक कोई भी मरीज गंभीर हालत में नहीं है. सभी को एहतियात के तौर पर घर पर ही अलग-थलग रहने को कहा गया है. मरीजों को दवाएं और जरूरी मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा रही है. विभाग ने कहा है कि अगर किसी मरीज की तबीयत बिगड़ती है तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.

धीरे-धीरे बढ़ रहे मरीज

दरअसल, बीते कुछ दिनों से नोएडा में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे थे. अब एक बार फिर से अचानक 19 मरीज मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना को हल्के में न लें. सभी लोग मास्क पहनें और बार-बार हाथ धोते रहें. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें.

अभी स्थिति नियंत्रित

गौरतलब है कि नोएडा और पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर के दौरान भी स्थिति काफी गंभीर रही थी. उस दौरान लाखों लोग संक्रमित हुए थे और कई की जान चली गई थी. इसके बाद कोरोना के मामले घट गए थे, लेकिन अब फिर से मामलों में इजाफा चिंता बढ़ा रहा है.

सीएम योगी कर रहे निगरानी

राज्य सरकार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन का कहना है कि कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है ताकि समय रहते मरीजों का पता चल सके और इलाज शुरू हो सके.

घबराने की जरूरत नहीं

लोगों को सलाह दी गई है कि बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. सरकार और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है. जरूरी एहतियात बरतकर कोरोना को काबू में किया जा सकता है.

कंट्रोल रूम बनाया गया

नोएडा में स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किया है, ताकि लोग किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत मदद मांग सकें. प्रशासन ने कहा है कि इलाके में मास्क चेकिंग और सैनिटाइजेशन जैसे जरूरी कदम भी जरूरत पड़ी तो उठाए जायेंगे .कोरोना से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

सावधानी बरतने के निर्देश

इस बीच, इलाके के लोग भी एहतियात बरतने लगे हैं. बाजारों में मास्क लगाने वालों की संख्या बढ़ने लगी है. लोग हाथों को सैनिटाइज कर रहे हैं और भीड़भाड़ से बच रहे हैं. नोएडा में कोरोना की इस नई चुनौती को गंभीरता से लेने की जरूरत है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील है–सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget